1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज मुट्ठी भर मखाने खाने से क्या होता है, पोषण का भंडार ड्राई फ्रूट, सेहत को पहुंचाएगा चौतरफा लाभ

रोज मुट्ठी भर मखाने खाने से क्या होता है, पोषण का भंडार ड्राई फ्रूट, सेहत को पहुंचाएगा चौतरफा लाभ

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 20, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 01:15 pm IST

Makhana Health Benefits: मखाने को पोषण का भंडार कहा जाता है। आइए जानते हैं कि इस ड्राई फ्रूट को रेगुलरली कंज्यूम करने से आपकी सेहत पर क्या-क्या पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं।

पोषण का भंडार मखाने- India TV Hindi
पोषण का भंडार मखाने Image Source : AMMI KA KITCHEN/YT

पुराने जमाने से मखाने को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से इस ड्राई फ्रूट को डाइट प्लान में शामिल किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बचा जा सकता है। आप हर रोज मुट्ठी भर मखानों का सेवन करना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आइए मखाने खाने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- मखाने में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और यही वजह है कि मखानों को हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए मखानों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी मखाने को अच्छा माना जाता है क्योंकि मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है?

वेट लॉस में कारगर- अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो मखाने का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। दरअसल, मखाने में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जिसके कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाता है। फाइबर रिच मखाने को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए भी मखानों का सेवन किया जा सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद- इस ड्राई फ्रूट में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए मखाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो मखानों को डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। कुल मिलाकर मखाने आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।