A
Hindi News हेल्थ लिवर में हो गया है इन्फेक्शन, तो दूर करने के लिए खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये चीजें

लिवर में हो गया है इन्फेक्शन, तो दूर करने के लिए खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये चीजें

अगर आपके लिवर में भी इन्फेक्शन है, तो आपको इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

लिवर इन्फेक्शन- India TV Hindi Image Source : INDIA TV लिवर इन्फेक्शन

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से लोगों की लिवर हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर लिवर से जुड़ी समस्याओं को समय रहते ट्रीट न किया जाए, तो आप सेहत से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि जब आपके लिवर में इन्फेक्शन हो जाता है, तब आपको अपने डाइट प्लान में खाने-पीने की किन चीजों को शामिल करना चाहिए?

गौर करने वाली बात

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर इन्फेक्शन से जूझ रहे पेशेंट्स को प्रोटीन से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन करना चाहिए। दालों में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। लिवर इन्फेक्शन में अक्सर पोषक तत्वों से भरपूर मूंग की दाल खाने की सलाह दी जाती है। लिवर इन्फेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप दाल का पानी भी पी सकते हैं।

फायदेमंद साबित होंगी हरी सब्जियां और फल

दादी-नानी के जमाने से हरी सब्जियों और फलों को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। लिवर इन्फेक्शन होने पर आप लो कैलोरी वाली हरी सब्जियां खा सकते हैं। पालक, मेथी और सरसों का साग इन्फेक्शन को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा पोषक तत्वों से भरपूर आम, पपीता और संतरा भी लिवर इन्फेक्शन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

खाएं चुकंदर या फिर दही

चुकंदर का रस लिवर के इन्फेक्शन या फिर लिवर की सूजन को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दही, छाछ या फिर लस्सी का सेवन भी किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाने-पीने की इन चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News