1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घुटनों में रहने लगा है दर्द, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्दी मिलेगी राहत

घुटनों में रहने लगा है दर्द, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्दी मिलेगी राहत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 04, 2025 11:45 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 11:45 pm IST

क्या आप भी अक्सर घुटनों के दर्द से परेशान रहने लगे हैं? अगर हां, तो आपको कुछ कमाल के घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज- India TV Hindi
घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से आपकी बोन और मसल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। कभी-कभी लोगों के घुटनों में इतना ज्यादा दर्द होने लगता है कि रोजमर्रा के काम करना भी उनके लिए काफी ज्यादा चैलेंजिंग हो जाता है। आइए इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ रामबाण उपायों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फायदेमंद साबित होगी अदरक

अदरक की तासीर गर्म होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक घुटनों में दर्द, ऐंठन या फिर सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अदरक का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से अदरक को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

पिएं हल्दी वाला दूध

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक हल्दी वाला दूध पीने से आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। अगर आप हर रोज हल्दी वाला दूध पीना शुरू कर देंगे, तो आपको घुटनों के दर्द में काफी ज्यादा राहत महसूस होने लगेगी। रोजाना एक गिलास दूध में एक स्पून हल्दी पाउडर मिक्स कर पीना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

फायदेमंद साबित होगा अश्वगंधा और सोंठ पाउडर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अश्वगंधा और सोंठ पाउडर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में बल्कि सूजन की समस्या को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। 40 ग्राम नागौरी अश्वगंध पाउडर, 20 ग्राम सोंठ चूर्ण और 40 ग्राम खाण्ड पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस चूर्ण को 3-3 ग्राम मात्रा में सुबह शाम गर्म दूध के साथ लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।