शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस होना बेहद जरूरी है। किसी भी पोषक तत्व की कमी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो जाती है लेकिन लोगों को इस बात का पता तक नहीं चलता। आइए कुछ ऐसे कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं।
हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी
विटामिन डी की कमी आपकी बोन और मसल हेल्थ पर नेगेटिव असर डाल सकती है। अगर आपकी हड्डियों में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो गई हो। वहीं, मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना भी विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।
ऊर्जा की कमी महसूस होना
विटामिन डी की कमी की वजह से आपके एनर्जी लेवल्स बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं यानी आपके शरीर में ऊर्जा की कमी पैदा हो सकती है जिसकी वजह से आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है।
कैसे दूर हो सकती है विटामिन डी की कमी?
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ धूप में बैठना काफी नहीं है। डेफिशिएंसी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में कुछ चीजों को शामिल करने की जरूरत है। दूध, मशरूम, अंडा, बादाम, मछली और संतरे में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।