1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कहीं आपके शरीर में पानी की कमी तो नहीं हो गई है, जान लें डिहाइड्रेशन के लक्षण

कहीं आपके शरीर में पानी की कमी तो नहीं हो गई है, जान लें डिहाइड्रेशन के लक्षण

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 01, 2025 11:30 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 11:30 pm IST

क्या आप डिहाइड्रेशन के लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको सेहत से जुड़ी इस समस्या के चेतावनी संकेतों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

डिहाइड्रेशन के लक्षण- India TV Hindi
डिहाइड्रेशन के लक्षण Image Source : INDIA TV

गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी पैदा होने की वजह से लोग डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार बन जाते हैं। यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और वॉटर कंटेंट वाली खाने-पीने की चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए डिहाइड्रेशन की समस्या के दौरान दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

गौर करने वाली बात

अगर आपकी यूरिन का कलर गहरा पीला है, तो हो सकता है कि आप डिहाइड्रेशन का शिकार बन गए हों। इसके अलावा गाढ़ा यूरिन भी इसी समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

मुंह सूखना या फिर होंठ फटना

क्या आपका मुंह बार-बार सूख रहा है? अगर हां, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर को पानी की जरूरत है यानी आपके शरीर में पानी की कमी है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन की वजह से आपके होंठ भी फट सकते हैं। रूखे-फटे होंठ या फिर मुंह सूखना, इस तरह के लक्षणों को मामूली समझकर इग्नोर करने की गलती न करें वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

ऊर्जा की कमी

जब शरीर में पानी की कमी होती है, तब आपके शरीर को ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है और आपको थकान-कमजोरी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा चक्कर आना भी डिहाइड्रेशन का लक्षण हो सकता है। अगर आपको दिन भर में 4-5 बार से कम पेशाब हो रही है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में पानी की कमी पैदा हो गई हो।

गर्मियों में मौसम में इस तरह के लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको एक साथ ये सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।