क्या आपकी सांस भी बहुत जल्दी फूल जाती है जिसकी वजह से आपको सांस लेने में दिक्कत होती है? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की कुछ चीजों को जल्द से जल्द शामिल कर लेना चाहिए। दरअसल, खाने-पीने की इन चीजों को रेगुलरली कंज्यूम करके आप अपने फेफड़ों को डिटॉक्स कर काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। फेफड़ों में कंजेशन या फिर सूजन पैदा होने की वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। रेगुलरली हल्दी वाला दूध पीने से आप इस तरह की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
सांस से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शहद का सेवन किया जा सकता है। फेफड़ों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए शहद को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। गर्म पानी में एक स्पून शहद को मिक्स कर पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
सांस से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए लहसुन को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। अगर आपको सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो आप लहसुन का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। लहसुन फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
अदरक में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से टॉक्सिक सब्सटेंस को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद