1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में सोने से पहले हरी इलायची चबाएं, सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

रात में सोने से पहले हरी इलायची चबाएं, सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 30, 2025 11:10 pm IST,  Updated : May 30, 2025 11:10 pm IST

क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी हरी इलायची में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं?

सेहत के लिए फायदेमंद हरी इलायची- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद हरी इलायची Image Source : INDIA TV

क्या आपको भी यही लगता है कि हरी इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी इलायची आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। आइए रात में हरी इलायची चबाने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

हरी इलायची में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। सूजन, गैस और दूसरी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले हरी इलायची को चबाया जा सकता है। इसके अलावा हरी इलायची आपकी ओरल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

सुधर सकती है नींद की गुणवत्ता

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको अपनी नींद की गुणवत्ता यानी स्लीप क्वालिटी को सुधारना है, तो आप रात में सोने से पहले इलायची का सेवन कर सकते हैं। हरी इलायची नींद न आने की समस्या से निजात दिलाने में भी कारगर साबित हो सकती है। आयुर्वेद के मुताबिक हरी इलायची में मौजूद तत्व तनाव को दूर कर आपके माइंड को रिलैक्स करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात

बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इलायची का सेवन किया जा सकता है। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो इलायची को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा हरी इलायची में मौजूद तत्व आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।