1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स पिएं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए कुछ बेहतरीन विकल्प

लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स पिएं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए कुछ बेहतरीन विकल्प

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स का ऑप्शन बताया है। इनकी मदद से आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं

लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन कुछ देसी ड्रिंक्स को शामिल करें। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में बताया कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी नहीं है कि हर बार आप किसी डिटॉक्स प्रोडक्ट या सप्लीमेंट का ही इस्तेमाल करें, इसकी बजाय आप इन कुछ ड्रिंक्स का भी सेवन कर सकते हैं

हेल्दी लिवर के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

  • माचा और ग्रीन टी: माचा और ग्रीन टी में कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इन्हें संतुलित मात्रा में लेना हेल्दी डाइट का हिस्सा हो सकता है। यह लिवर के लिए फायदेमंद है। इनका सेवन लिवर एंजाइम को सुधारने और फैट को घटाने में मदद कर सकता है।

  • ब्लैक कॉफी: ब्लैक कॉफी में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स लिवर के लिए फायदेमंद हैं। ये तत्व लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। यह लिवर में सूजन और फाइब्रोसिस को कम करने में मदद करता है। हालांकि, कॉफी में ज्यादा चीनी या क्रीम मिलाने से बचना बेहतर है।

  • ब्लैक टी: ब्लैक टी में पॉलीफेनोल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं। सीमित मात्रा में ब्लैक टी को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसमें अतिरिक्त चीनी डालने से बचें।

  • चुकंदर का जूस: चुकंदर में बीटालेंस जैसे एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड पाए जाते हैं। चुकंदर का जूस पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करने का एक तरीका है, जूस की जगह साबुत चुकंदर लेने से फाइबर भी मिलता है।

  • अनार का जूस: अनार पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है। इसका सेवन संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में किया जा सकता है। हालांकि, बिना चीनी वाला विकल्प चुनना बेहतर है।

  • बेरी स्मूदी: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसी बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं। इन्हें बिना चीनी के दही या दूध के साथ स्मूदी बनाकर लिया जा सकता है। साबुत बेरीज खाने से भी फाइबर मिलता है और यह जूस की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकता है।

इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करने के साथ अच्छी डाइट फॉलो करें, मोटापा कंट्रोल में रखें, शराब का सेवन न करें और साथ ही नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

 

Latest Health News