1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर को ताकतवर बनाने के लिए खाएं ये चीजें, Fatty Liver की समस्या भी हो जाएगी दूर, बेहतर होगा फंक्शन

लिवर को ताकतवर बनाने के लिए खाएं ये चीजें, Fatty Liver की समस्या भी हो जाएगी दूर, बेहतर होगा फंक्शन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 16, 2025 09:28 am IST,  Updated : May 16, 2025 09:28 am IST

How To Improve Liver Function Naturally: लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करें। इससे लिवर फंक्शन में सुधार होगा और फैटी लिवर की समस्या भी कम होगी। जानिए लिवर को कैसे मजबूत और फिट बनाएं?

लिवर को मजबूत कैसे बनाएं- India TV Hindi
लिवर को मजबूत कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

लिवर पूरे शरीर को स्वस्थ रखने और सही फंक्शनिंग के लिए जरूरी है। ऐसे में लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में पौष्टिक खाना शामिल जरूर करें। लिवर आपके शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म को चलाने के साथ ही फैट को नियंत्रित करने में मदद करता है। लेकिन कई बार हमारी गलत लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर लिवर की सेहत पर पड़ता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं लिवर को स्वस्थ कैसे रखें और कौन सी चीजें लिवर पर सीधा असर डालती हैं।

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ सल्हा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लिवर को हेल्दी रखने की टिप्स शेयर की हैं। इन आदतों को अपनाकर आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

लिवर को हेल्दी बनाने के लिए क्या खाएं

नींबू और तरबूज का पानी- लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए नींबू और तरबूज का सेवन करें। ये चीजें आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद हैं। यह दोनों ही सिट्रूलीन से भरपूर है। दिन में एक बार नींबू और तरबूज का पानी पीने से आपको विटामिन सी मिलता है, जिससे ब्लड वेसल्स को चलाने, लिवर को मैनेज करने में मदद मिलती है।

डार्क चॉकलेट और बेरीज- डार्क चॉकलेट फ्लेवोनोइड से भरपूर होती हैं। वहीं बेरीज ब्लड सर्कुलेशन में असरदार होती है। इससे आपके लिवर को आसानी से फंक्शन करने में मदद मिलती है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए चॉकलेट का सेवन करें।

बादाम और अखरोट- बादाम और अखरोट आपके शरीर को मजबूत करने में मदद करता है। ये दोनों नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो लिवर में फैट को कम करते हैं। साथ ही आपके लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। रोज 3 से 4 बादाम और अखरोट जरूर खाएं।

कीवी और ग्रीक योगर्ट- कीवी आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व देता है। यह दोनों ही पोटेशियम, विटामिन सी और प्रोबायोटिक्स से भरपूर हैं। ये लिवर को हेल्दी रखने और फैट को भी नियंत्रित करने में फायदेमंद है।

सेब और दालचीनी- डॉक्टर हमेशा आपको सेब खाने को कहते है, क्योंकि ये आपके शरीर को हाई फाइबर पहुंचाता है। दालचीनी आपके लिवर को प्रोटेक्ट करने और लंबे समय तक हेल्दी रखने के काम आता है। इसलिए आपको रोज एक सेब खाना चाहिए। इसके साथ ही दालचीनी का भी सेवन करना चाहिए। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।