1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में केयर न करने से सड़ सकते हैं आपके दांत, कैविटी से बचना है तो इन टिप्स को जरूर कर लें फॉलो

गर्मियों में केयर न करने से सड़ सकते हैं आपके दांत, कैविटी से बचना है तो इन टिप्स को जरूर कर लें फॉलो

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 15, 2025 12:31 pm IST,  Updated : May 15, 2025 12:31 pm IST

गर्मी में कम पानी पीने से मुंह और दांतों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। तेज गर्मी वाला मौसम दांतों में सड़न भी पैदा कर सकता है। जानिए गर्मी में कैसे रखें अपने दांतों का ख्याल?

गर्मी में सड़ सकते हैं आपके दांत- India TV Hindi
गर्मी में सड़ सकते हैं आपके दांत Image Source : FREEPIK

गर्मी का असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है। लिहाजा शरीर में होने वाली परेशानियों को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतने से इनसे बचा जा सकता है। मई जून में पड़ने वाली भीषण गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है। इस चिलचिलाती धूप और गर्मी का असर आपकी त्वचा और बालों पर ही नहीं बल्कि दांतों पर भी पड़ सकता है। जी हां मुंह का सलाइवा सूखने से दातों में कैविटी हो सकती है। क्योंकि यही सलाइवा आपके दांतों को सड़ने से बचाता है। सलाइवा कम होने से दांतों को डैमेज हो सकता है। जानिए गर्मियों में दांतों का ख्याल रखना क्यों है जरूरी?

दरअसल, गर्मी के बढ़ने से आपके शरीर में पसीना ज्यादा बहता है, जिससे बॉडी में पानी की मात्रा कम होना शुरू हो जाती है और सलाइवा भी कम बनता है। सलाइवा आपके दांतों को कई इंफेक्शन से बचाता है। सलाइवा कम होने से दांतों को बैक्टीरियल इंफेक्शन और सड़न का सामना करना पड़ सकता है। 

गर्मी में ऐसे रखें दांतों का ख्याल

शरीर को हाइड्रेटेड रखें- गर्मी के प्रकोप से बचना है तो बॉडी का हाइड्रेटेड होना सबसे ज्यादा जरूरी है। शरीर को पानी की मात्रा सही से न मिलने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों में आपको कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा पानी से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

मुंह में सलाइवा बढ़ाने के स्मोकिंग छोड़ दें- गर्मियों में स्मोकिंग से मुंह और भी ड्राई होने लगता है। ऐसे में दांतों को हेल्दी रखने के लिए आपको स्मोकिंग करना छोड़ना होगा। अपने मुंह में सलाइवा की मात्रा को बढ़ाने के लिए शुगर फ्री कैंडी और गम चबा सकते हैं।

सोते समय इन बातों का रखें ख्याल- कई बार लोग मुंह खोलकर सोते हैं। सर्दी जुकाम होने पर नांस से सांस लेने में परेशानी होती है और मुंह से सांस लेने लगते हैं। इससे भी आपके दांतों को समस्या हो सकती है। इसलिए एलर्जी को पता लगते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। मुंह से सांस लेने की आदत छोड़ दें।

सुबह और रात में ब्रश करना न भूलें- दांतों को हेल्दी रखना है और इंफेक्शन से बचना है तो दिन में दो टाइम ब्रश करने की आदत बना लें। सुबह और शाम दो टाइम अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए। इससे दांतों को मजबूती मिलेगी और ओरल हाइजीन भी मेंटेन रहेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।