अगर आप वाकई में वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कम कैलोरी, हाई प्रोटीन, हाई फाइबर और हेल्दी फैट वाली खाने-पीने की चीजों को शामिल करना चाहिए। वेट लॉस के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा प्रोसेस्ड अनहेल्दी फूड्स से दूरी बना लीजिए वरना वजन घटाना महज एक सपना बनकर रह जाएगा। आइए जानते हैं कि किन चीजों का सेवन करके आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट कर सकते हैं...
हाई प्रोटीन फूड्स- वजन घटाने के लिए प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन शुरू किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंडे, दालें और सोयाबीन में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा पनीर, दही, चिकन और मछली में भी प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इन सुपर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
फाइबर युक्त फूड्स- आइए कुछ फाइबर रिच फूड्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ जैसे फाइबर रिच सुपर फूड्स वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। पालक और ब्रोकोली जैसी पत्तेदार सब्जियां और सेब और बेरीज जैसे फलों को भी डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा मखाना, भुना चना, ककड़ी और गाजर जैसे लो कैलोरी फूड्स को भी कंज्यूम किया जा सकता है।
हेल्दी फैट्स- हेल्दी फैट्स की बात की जाए, तो बादाम-अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स, चिया सीड्स, अलसी के बीज और जैतून के तेल में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा आपको हाइड्रेशन पर भी ध्यान देना चाहिए। एक दिन में 6-8 गिलास पानी जरूर पिएं। डाइट प्लान और हाइड्रेशन के साथ-साथ हर रोज एक्सरसाइज करने के नियम को भी फॉलो कीजिए, तभी आपकी वेट लॉस जर्नी आसान बन पाएगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।