वजन घटाने के लिए जितना ज्यादा जरूरी एक्सरसाइज करना है, उतना ही ज्यादा जरूरी अपने डाइट प्लान पर ध्यान देना भी है। आज हम आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स के बारे में बताएंगे, जिनके अंदर मौजूद पोषक तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन डिश को बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आइए ऐसी ही कुछ पोषक तत्वों से भरपूर डिश के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
फायदेमंद साबित होगा चीला- प्रोटीन से भरपूर चीला वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। घर पर स्प्राउट चीला बनाने के लिए सबसे पहले अंकुरित दाल को दरदरा पीस लीजिए। अब इसमें बेसन और दही और सारे मसाले को मिक्स कर लीजिए। तवे पर इस बैटर को स्प्रेड कीजिए और चीले को दोनों साइड से सेंक लीजिए। आप चीले को हरी चटनी के साथ या फिर दही के साथ सर्व कर सकते हैं।
करें पनीर भुर्जी का सेवन- पनीर में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। सबसे पहले पनीर को मैश कर लीजिए। एक कटोरे में मैश्ड पनीर, कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर और सारे मसाले निकालिए और फिर इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपकी पनीर भुर्जी सर्व करने के लिए तैयार है। आप पराठे के साथ पनीर भुर्जी के टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।
फायदेमंद साबित होगी चना चाट- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चने में प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। एक कटोरे में बॉइल्ड चने, कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर, कटी हुई हरी मिर्च, नींबू का रस और मसाले निकाल लीजिए। आपको इन सभी चीजों को मिक्स कर लेना है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट में इस तरह की डिश को शामिल कर सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
|
पुदीना हो या फिर धनिया, कई हफ्तों तक नहीं होगा खराब, जान लीजिए क्या है स्टोर करने का सही तरीका? |
|
फेंक देते हैं नारियल के छिलके, बड़े काम आ सकते हैं, चुटकियों में चमक जाएंगे गंदे बर्तन |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।