वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 18 टी20 मैचों में दोनों प्लेयर्स के थे ऐसे आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 18 टी20 मैचों में दोनों प्लेयर्स के थे ऐसे आंकड़े
भारतीय क्रिकेट के दो धाकड़ बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का कमाल आईपीएल 2026 में देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों से ही बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
Published : Mar 20, 2026 02:47 pm IST, Updated : Mar 20, 2026 02:47 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में जिन दो भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसमें एक नाम वैभव सूर्यवंशी का है तो वहीं दूसरा नाम अभिषेक शर्मा का। दोनों ही खिलाड़ी बाएं हाथ के हैं और ओपनिंग में जिम्मेदारी संभालते हैं। अभिषेक शर्मा ने जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बल्ले से कमाल दिखाया है तो वहीं वैभव के लिए ये आईपीएल सीजन काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के टी20 रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने टी20 करियर में कुल 18 मैच खेले हैं तो वहीं अभिषेक शर्मा 181 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का 18-18 टी20 मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 18 टी20 मैचों में खेलते हुए 41.23 के औसत से 701 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 18 टी20 मैचों में 24.66 के औसत से 296 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने काफी कम समय में ही अपने आक्रामक खेल के दम पर हर तरफ सुर्खियां बटोरी हैं और ऐसा ही कुछ हाल अभिषेक शर्मा का भी मौजूदा समय में देखने को मिलता है। वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 18 टी20 मैचों में तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। अभिषेक शर्मा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 18 टी20 मैचों में 2 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का टी20 क्रिकेट में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो 18 मैचों में वह काफी शानदार देखने को मिला है। वैभव ने 18 टी20 मैचों में 53 चौके और 62 छक्के लगाए हैं। अभिषेक शर्मा इस मामले में थोड़ा पीछे हैं जिसमें उन्होंने 18 टी20 मैचों में 30 चौके और 13 छक्के लगाए थे।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का 18-18 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें वैभव सूर्यवंशी ने जहां 144 रनों की पारी खेली है, तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 72 रनों की खेली थी।
6/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों की गिनती आक्रामक खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें इनके स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वैभव सूर्यवंशी का 18 टी20 मैचों के बाद 204.37 का स्ट्राइक रेट है। अभिषेक शर्मा का 18 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 150.25 का था।