A
Hindi News हेल्थ दिमाग तेज करने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे ज्यादा फायदेमंद है? कंप्यूटर जैसा दिमाग पाने के लिए इस तरह करें सेवन

दिमाग तेज करने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे ज्यादा फायदेमंद है? कंप्यूटर जैसा दिमाग पाने के लिए इस तरह करें सेवन

ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कौन सा ड्राई फ्रूट दिमाग और याददाष्त तेज करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कौन सा ड्राई फ्रूट दिमाग के लिए बेस्ट है और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

दिमाग तेज करने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे ज्यादा फायदेमंद है? - India TV Hindi Image Source : FREEPIK दिमाग तेज करने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट सबसे ज्यादा फायदेमंद है?

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से आज के समय में ब्रेन से जुड़ी समस्याएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि खानपान की कुछ आदतों में बदलाव कर ब्रेन हेल्थ को सुधारा जा सकता है। ऐसे में आपने अक्सर डॉक्टर्स और घर के बड़े बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना दिमाग की सेहत के लिए लाभकारी होता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि कौन सा ड्राई फ्रूट दिमाग तेज करने में फायदेमंद होता है? यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सा ड्राई फ्रूट ब्रेन हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं।

कौन सा ड्राई फ्रूट है फायदेमंद? 

दिमाग को तेज करने और याददाश्त (memory) सुधारने के लिए सबसे फायदेमंद ड्राई फ्रूट्स में अखरोट और बादाम को सबसे ऊपर माना जाता है। विशेषज्ञों और आयुर्वेद के अनुसार, ये दोनों अलग-अलग तरीके से दिमाग को फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं दोनों कैसे दिमाग के लिए कैसे फायदेमंद है।

अखरोट (Walnuts)

अखरोट को "ब्रेन फूड" कहा जाता है क्योंकि इसकी बनावट भी इंसानी दिमाग जैसी होती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA) भरपूर मात्रा में होता है, जो दिमाग की नसों और कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। यह एकाग्रता (concentration) बढ़ाता है और मानसिक तनाव (stress) को कम करने में मदद करता है।

बादाम (Almonds)

पुराने समय से ही याददाश्त बढ़ाने के लिए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। विटामिन E उम्र के साथ याददाश्त कम होने की समस्या को रोकता है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को 'ऑक्सीडेटिव डैमेज' से बचाता है, जिससे दिमाग लंबे समय तक सक्रिय रहता है।

खाने का सही तरीका

बादाम

बादम को खाने का सबसे सरात भर भिगोकर रखें और सुबह छिलका उतारकर खाएं। इससे इसे पचाना आसान होता है और इसके पोषक तत्व शरीर जल्दी सोखता है।

अखरोट

इसके लिए 1-2 अखरोट की गिरी रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है और यह दिमाग के लिए अधिक गुणकारी होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News