A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल की सेहत को कमजोर बना सकती हैं खाने-पीने की ये चीजें, हो जाएं सावधान

दिल की सेहत को कमजोर बना सकती हैं खाने-पीने की ये चीजें, हो जाएं सावधान

क्या आप खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें रेगुलरली कंज्यूम करने की वजह से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

दिल के लिए नुकसानदायक फूड्स- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK दिल के लिए नुकसानदायक फूड्स

दिल से जुड़ी घातक बीमारियां न केवल बुढ़ापे में बल्कि जवानी में भी लोगों पर हमला बोल रही हैं। अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आइए खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। यही वजह है कि आपको भी इन चीजों को कंज्यूम करने से परहेज करना चाहिए।

गौर करने वाली बात

क्या आप भी हर रोज ब्रेकफास्ट में ब्रेड पर बटर लगाकर खाते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों चीजें आपके दिल की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। ब्रेड-बटर जैसे फूड कॉम्बिनेशन्स दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा अगर आप रेड मीट का ज्यादा सेवन करते हैं, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

नुकसानदायक शुगरी ड्रिंक्स

कुछ लोगों को शुगरी ड्रिंक्स इतनी ज्यादा पसंद होती हैं कि वो लगभग हर दूसरे दिन इनका सेवन करते हैं। अगर आप भी रेगुलरली शुगरी ड्रिंक्स को कंज्यूम कर रहे हैं, तो आपकी ये लापरवाही आपकी हार्ट हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर रही है। ज्यादा शुगर के साथ-साथ ज्यादा सोडियम भी दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो लिमिट में रहकर ही इन चीजों को कंज्यूम करें।

जंक फूड से बनाएं दूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जंक फूड का सेवन करने की आदत, न केवल आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर जंक फूड्स को डाइट प्लान से बाहर करने की सलाह देते हैं। बर्गर और पिज्जा जैसे जंक फूड्स खाने में जितने ज्यादा टेस्टी लगते हैं, सेहत को उतनी ही चोट भी पहुंचाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News