A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बीयर, वोदका या व्हिस्की किसमें अल्कोहल ज्यादा होता है?

बीयर, वोदका या व्हिस्की किसमें अल्कोहल ज्यादा होता है?

अगर हम बीयर, वोदका और व्हिस्की की तुलना करें, तो इनमें अल्कोहल की मात्रा अलग अलग होती है। चलिए जानते हैं किसमें कितना होता है अल्कोहल।

बीयर, वोदका या व्हिस्की किसमें अल्कोहल ज्यादा होता है?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बीयर, वोदका या व्हिस्की किसमें अल्कोहल ज्यादा होता है?

शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। लेकिन फिर भी खुशी हो या फिर गम ज्यादातर लोग शराब का सहारा लेता है। शराब पीना इन दिनों बेहद आम हो चुका है। आजकल बेहद कम उम्र से ही युवा शराब का सेवन कर रहे हैं। शराब में भी लोग अलग अलग प्रकार का नशा कर रहे हैं। उन अलग-अलग शराब के प्रकारों में अलग-अलग अल्कोहल की मात्रा होती है। ऐसे में आज ये जानेंगे कि बीयर, वोदका या व्हिस्की किसमें अल्कोहल ज्यादा होता है?

1. व्हिस्की (Whiskey)

अल्कोहल की मात्रा: सामान्यतः 40% से 50%।

कुछ खास तरह की 'कास्क स्ट्रेंथ' (Cask Strength) व्हिस्की में यह 60% से भी अधिक हो सकती है। भारत में बिकने वाली ज्यादातर व्हिस्की में लगभग 42.8% अल्कोहल होता है।

2. वोदका (Vodka)

अल्कोहल की मात्रा: सामान्यतः 35% से 50%।
वोदका में अक्सर 40% अल्कोहल होता है। हालांकि, कुछ रशियन या पॉलिश वोदका ब्रांड्स में यह मात्रा 95% जैसे स्पिरिट्स तक भी जा सकती है, लेकिन वे पीने के लिए सीधे इस्तेमाल नहीं की जातीं।

3. बीयर (Beer)

अल्कोहल की मात्रा: सामान्यतः 4% से 8%।
लाइट बीयर: 2% से 4%
स्ट्रॉन्ग बीयर: 6% से 8%
कुछ क्राफ्ट बीयर में यह 12% तक हो सकती है, जो फिर भी व्हिस्की या वोदका के मुकाबले बहुत कम है।

किसमें ज्यादा अल्कोहल?

व्हिस्की और वोदका दोनों ही 'हार्ड लिकर' की श्रेणी में आते हैं और इनमें बीयर के मुकाबले लगभग 5 से 10 गुना ज्यादा अल्कोहल होता है।

Latest Health News