A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गड़बड़ हो रही है लिवर की सेहत, शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान!

गड़बड़ हो रही है लिवर की सेहत, शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान!

अगर आपके शरीर में भी लिवर डैमेज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

लिवर डैमेज- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लिवर डैमेज

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लिवर डैमेज के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अगर आपने समय रहते लिवर में हो रही गड़बड़ी को डिटेक्ट नहीं किया, तो आपकी ओवरऑल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो लिवर डैमेज की संभावना को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।

पेट दर्द-सूजन की समस्या

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट दर्द और सूजन की समस्या लिवर डैमेज का संकेत साबित हो सकती है। अक्सर लोग पेट में होने वाले दर्द या फिर सूजन को मामूली समझकर नजरअंदाज कर बैठते हैं। इसके अलावा हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर की खराबी के कारण आपकी भूख भी कम हो सकती है।

थकान और कमजोरी

क्या आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण लिवर डैमेज की तरफ इशारा कर सकता है। दरअसल, खराब लिवर की वजह से शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। क्या आप जानते हैं कि लिवर की खराबी की वजह से मतली और उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? 

गौर करने वाला लक्षण

अगर आप अपनी लिवर हेल्थ के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको अपने मल और मूत्र के रंग पर भी ध्यान देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर की खराबी के कारण मूत्र का रंग गहरा और मल का रंग हल्का हो सकता है। त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, इस तरह का लक्षण भी लिवर डैमेज की तरफ इशारा कर सकता है। अगर शरीर में इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई देने लग जाएं, तब आपको बिना देरी किए अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News