1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन डी की कमी, शरीर के किस अंग को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है?

विटामिन डी की कमी, शरीर के किस अंग को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 09, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 09, 2025 06:30 am IST

क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी आपके लिए कितना ज्यादा जरूरी होता है और इस विटामिन की कमी से शरीर के किस अंग पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है...

विटामिन डी की कमी- India TV Hindi
विटामिन डी की कमी Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर में किसी भी जरूरी पोषक तत्व की कमी, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर्स हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। विटामिन डी की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। आइए जानकारी हासिल करते हैं कि इस विटामिन की कमी की वजह से शरीर के किस अंग पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है बोन हेल्थ

विटामिन डी की कमी को अक्सर बोन हेल्थ के साथ जोड़कर देखा जाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी रहने लगेगी, तो आपकी हड्डियां कमजोर और नाजुक होने लगेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी के कारण हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा भी कई गुना बढ़ सकता है। विटामिन डी की कमी से बोन हेल्थ पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।

डैमेज हो सकती है मांसपेशियों की सेहत

विटामिन डी की कमी हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों की सेहत को भी डैमेज कर सकती है। लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी रहने से मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और ऐंठन की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप इस तरह की समस्याओं को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको विटामिन डी की कमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

दिख रहे हैं ये लक्षण, तो सावधान हो जाएं

विटामिन डी की कमी के दौरान हड्डियों और मांसपेशियों में दिखाई देने वाले इन लक्षणों के अलावा भी कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। थकान और कमजोरी की समस्या विटामिन डी की कमी का संकेत साबित हो सकती है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी की वजह से हेयर फॉल और मूड स्विंग्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।