A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस टेस्ट से पता लगा सकते हैं कि किडनी फेल होने वाली है या नहीं, डॉक्टर ने बताया खुद घर पर भी कर सकते हैं

इस टेस्ट से पता लगा सकते हैं कि किडनी फेल होने वाली है या नहीं, डॉक्टर ने बताया खुद घर पर भी कर सकते हैं

Best Test For Kidney: शरीर को स्वस्थ रखना है तो किडनी का हेल्दी होना जरूरी है। लेकिन कई बार किडनी में खराबी आने लगती है और लक्षण भी देरी से नजर आते हैं। ऐसे में किडनी फेल होने से पहले कैसे पता कर सकते हैं। डॉक्टर ने बताया कौन सा टेस्ट कराना चाहिए।

किडनी के लिए टेस्ट- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK किडनी के लिए टेस्ट

किडनी में खराबी आने पर कई बार कुछ खास लक्षण नजर नहीं आते हैं। अगर थोड़ी बहुत परेशानी होती भी है तो लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक बार किडनी पर असर हुआ तो उसे ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है। किडनी फेल होने पर डायलिसिस और ट्रांसप्लांट का ही विकल्प बचता है। ऐसे में समय-समय पर अपनी किडनी की जांच जरूर कराते रहें। किडनी की जांच के लिए लोग केएफटी यानि किडनी फंक्शन टेस्ट कराते हैं जो कई बार किडनी फंक्शन की सही जानकारी नहीं दे पाता है। कई कारणों से KFT टेस्ट के सटीक नतीजे नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि आपको किडनी फेल होने से पहले पता लगाने के लिए कौन सा टेस्ट कराना चाहिए। 

किडनी फेल होने से पहले कैसे पता करें

आयुर्वेदिक डॉक्टर सुगंधा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि किडनी  फेल होने के लिए हर 6 महीने पर KFT किडनी फंक्शन टेस्ट कराते हैं और उसमें क्रिएटिनिन चेक करते हैं। लेकिन ये क्रिएटिनिन तब बढ़ता है जब किडनी फेल हो चुकी होती है। उससे पहले क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ दिखाई नहीं देता है। तो कौन से ऐसे टेस्ट कराएं जिससे हमारे शरीर में किडनी में अगर कोई परेशानी आ रही है और उसका हमें शुरुआती स्टेज पर पता चल जाए। 

किडनी फेल होने से पहले कौन सा टेस्ट बता देगा

एक टेस्ट होता है सिस्टैटिन सी टेस्ट (Cystatin C Test) ये एक प्रोटीन होता है जो आपके शरीर में पाया जाता है। अगर आपकी किडनी ठीक है तो इस प्रोटीन को फिल्टर करके रिअब्जॉर्ब कर देती है। अगर किडनी में कोई प्रोब्लम को इस प्रोटीन की मात्रा आपके खून में बहुत ज्यादा बढ़ी हुई मिलेगी। क्रिएटिनिन टेस्ट के रिजल्ट कई चीजों से प्रभावित होते हैं जैसे आपकी उम्र बहुत ज्यादा है, मसल मांस बहुत ज्यादा है या मसल मांस बहुत कम है तो इन चीजों से ये टेस्ट कई बार प्रभावित होता है और सही रिजल्ट नहीं आ पाता है। लेकिन सिस्टैटिन सी टेस्ट (Cystatin C Test) के मामले में  ऐसा नहीं है।

किन लोगों को जरूर कराना चाहिए ये टेस्ट

अगर आपकी उम्र 55 साल से ऊपर है तो आपको Cystatin C Test जरूर कराना चाहिए। अगर आप रोजाना जिम जाते हैं और प्रोटीन लेते हैं तो आपको ये टेस्ट करना चाहिए। अगर आप डायबिटिक हैं, अगर आप हाइपरटेंशन के मरीज हैं, बहुत ज्यादा मोटे हैं तो आपको ये टेस्ट कराना चाहिए। ये टेस्ट साल में 1 बार करा सकते हैं। इसके साथ ही किडनी का फंक्शन चेक करने के लिए एक और टेस्ट है जिसे आप घर पर ही कर सकते हैं। पेशाब में कहीं झाग तो नहीं बन रहे हैं। अगर यूरिन में झाग आ रहे हैं तो आपको यूरिन टेस्ट कराना चाहिए। अगर वहां प्रोटीन मिलता है तो इस टेस्ट को कराएं। ये टेस्ट ज्यादा महंगा नहीं है आप 1200 से 1500 के बीच में इस टेस्ट को करा सकते हैं।  किडनी के हेल्दी होने का पता लगा सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News