1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रक्त का थक्का किस विटामिन से बनता है? सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा ये Vitamin

रक्त का थक्का किस विटामिन से बनता है? सेहत के लिए फायदेमंद साबित होगा ये Vitamin

क्या आप जानते हैं कि शरीर में रक्त का थक्का किस विटामिन से बनता है? आइए पता लगाते हैं कि इस विटामिन की वजह से आपकी सेहत और आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है।

रक्त का थक्का- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रक्त का थक्का

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रक्त का थक्का यानी ब्लड क्लॉट बनाने में विटामिन के एक अहम भूमिका निभाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर में मौजूद कुछ प्रोटीन थक्का जमाने वाले फैक्टर को डेवलप करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि इन्हीं प्रोटीन की वजह से रक्त को जमने में मदद मिल सकती है। आइए विटामिन के के बारे में थोड़ी और जानकारी हासिल करते हैं।

विटामिन के की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन के की कमी से रक्त का थक्का जमने में दिक्कत हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि अगर रक्त नहीं जमेगा तो आपकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा? दरअसल, रक्त न जमने की वजह से अत्यधिक रक्तस्राव यानी एक्सेसिव ब्लीडिंग की समस्या पैदा हो सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर विटामिन के से भरपूर फूड आइटम्स का सेवन करने की सलाह देते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन के

विटामिन के एक तरह का घुलनशील विटामिन है जो सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन के की मदद से आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। विटामिन के को दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन के आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी एक जरूरी विटामिन है।

विटामिन के से भरपूर फूड आइटम्स

हरी सब्जियों में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन के पाया जाता है। विटामिन के के लिए आप पालक, केल और ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा किवी और आलूबुखारा जैसे फलों में विटामिन के समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन के की कमी से छुटकारा पाने के लिए आप पनीर और अंडे की जर्दी को भी अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News