1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमर और पीठ में दर्द किस विटामिन की कमी से रहता है? जान लीजिए डेफिशिएंसी से छुटकारा पाने का तरीका

कमर और पीठ में दर्द किस विटामिन की कमी से रहता है? जान लीजिए डेफिशिएंसी से छुटकारा पाने का तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 03, 2025 07:09 am IST,  Updated : May 03, 2025 07:09 am IST

क्या आपकी भी कमर में और पीठ में अक्सर दर्द होता रहता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।

कमर और पीठ दर्द का कारण- India TV Hindi
कमर और पीठ दर्द का कारण Image Source : FREEPIK

शरीर के कुछ हिस्सों में महसूस होने वाले दर्द को ज्यादातर लोग मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ दर्द पोषक तत्व की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमर में और पीठ में होने वाला दर्द भी एक विटामिन की डेफिशिएंसी की तरफ इशारा कर सकता है। समय रहते इस विटामिन की कमी को डिटेक्ट कर इसको दूर करना बेहद जरूरी माना जाता है।

विटामिन डी की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी कमर और पीठ दर्द का कारण बन सकती है। इसके अलावा विटामिन सी और बी12 जैसे विटामिन्स की डेफिशिएंसी को भी पीठ दर्द की वजह माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी और पीठ दर्द-कमर दर्द के बीच ज्यादा गहरा रिश्ता है।

प्रभावित होती है बोन-मसल हेल्थ

क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी की कमी से आपकी हड्डियों की और मांसपेशियों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है? यही वजह है कि इस विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द, पीठ में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते इस विटामिन की कमी को दूर करने में ही समझदारी है।

कमी को दूर करने का तरीका

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने खान-पान में थोड़े बहुत बदलाव करके देख सकते हैं। आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी रिच फूड आइटम्स को शामिल कर लेना चाहिए। दूध, दही, पनीर, मशरूम, अंडे, मछली जैसी खाने की चीजों में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा धूप लेने से भी विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।