1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी, तो ऐसे बनाएं मेथी दाने का पानी, पूरी हो जाएगी डेफिशिएंसी

शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी, तो ऐसे बनाएं मेथी दाने का पानी, पूरी हो जाएगी डेफिशिएंसी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 17, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 06:30 am IST

क्या आपकी बॉडी में भी विटामिन डी की कमी पैदा हो गई है? अगर हां, तो आप इसे दूर करने के लिए मेथी दाने के पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Fenugreek Seeds Water Recipe- India TV Hindi
Fenugreek Seeds Water Recipe Image Source : FREEPIK

शरीर में पोषक तत्वों की कमी पैदा होने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने विटामिन डी की कमी को समय रहते दूर नहीं किया तो आपकी हड्डियां और मांसपेशियां बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं। क्या आप एक ऐसी नेचुरल ड्रिंक के बारे में जानते हैं जिसे रेगुलरली पीने से आप इस विटामिन की कमी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं? आइए ऐसी ही एक ड्रिंक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं मेथी दाने का पानी?

मेथी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में लगभग 50 ग्राम मेथी के दाने डालकर इन्हें रातभर भीगने के लिए छोड़ दीजिए। अगली सुबह इस पानी को मेथी समेत एक पैन में डालें और फिर गैस पर चढ़ा दें। लगभग एक-दो मिनट तक इस पानी को बॉइल कर गैस बंद कर दीजिए। जब ये पानी हल्का ठंडा हो जाए, तब आप इसे छानकर पी सकते हैं।

दूर होगी विटामिन डी की कमी

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको मेथी दाने के पानी को सुबह-सुबह अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। मेथी दाने के पानी को अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल करने से न केवल आपके शरीर में मौजूद विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि आपकी सेहत को दूसरे फायदे भी मिल सकते हैं। आइए इस नेचुरल ड्रिंक को पीने के कुछ दूसरे कमाल के फायदों के बारे में भी जानते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

मेथी दाने का पानी आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकता है। इस ड्रिंक को कंज्यूम कर आपका पेट साफ रहने लगेगा और आप पेट से जुड़ी समस्याओं से खुद को दूर रख पाएंगे। मेथी दाने का पानी आपकी बोन हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा मेथी दाने का पानी आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।