1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह पी जाएं जीरे का पानी, पेट साफ होने के अलावा मिलेंगे ये कमाल के फायदे

सुबह-सुबह पी जाएं जीरे का पानी, पेट साफ होने के अलावा मिलेंगे ये कमाल के फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 13, 2024 07:06 am IST,  Updated : Oct 13, 2024 09:01 am IST

क्या आपने कभी जीरे का पानी पिया है? अगर नहीं, तो जीरा वॉटर के फायदों के बारे में जानकर आप खुद-ब-खुद इस नेचुरल ड्रिंक को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेंगे।

सेहत के लिए वरदान साबित होगा जीरे का पानी- India TV Hindi
सेहत के लिए वरदान साबित होगा जीरे का पानी Image Source : SOCIAL

अगर आपको भी यही लगता है कि जीरे की मदद से सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर जीरे का पानी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हर रोज खाली पेट जीरे का पानी पीना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेंगे। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

जीरा वॉटर रेसिपी

जीरे का पानी बनाना बेहद आसान है। जीरा वॉटर बनाने के लिए आपको एक स्पून जीरा और एक गिलास पानी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले पानी में जीरा डालकर इसे लगभग 5 से 10 मिनट तक बॉइल कीजिए। अब इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

जीरे का पानी पीकर इम्यूनिटी को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। इसके अलावा जीरा वॉटर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना सकता है क्योंकि जीरे के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप जीरे का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। ब्लड शुगर रेगुलेट करने में भी जीरा वॉटर फायदेमंद साबित हो सकता है। डाइजेशन को सुधारने के लिए भी अक्सर जीरे का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

जीरे में पाए जाने वाले तत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरे में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के के अलावा कई पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जीरे का पानी पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।