1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर और महसूस होता है चिड़चिड़ापन, हो सकता है इस विटामिन की कमी का संकेत

सुन्न पड़ जाते हैं हाथ-पैर और महसूस होता है चिड़चिड़ापन, हो सकता है इस विटामिन की कमी का संकेत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 12, 2024 07:10 am IST,  Updated : Oct 12, 2024 07:10 am IST

अगर आपको भी शरीर में झनझनाहट महसूस होती है तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आइए विटामिन बी12 की कमी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण- India TV Hindi
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण Image Source : FREEPIK

शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी पैदा हो जाए, तो धीरे-धीरे सेहत कमजोर होने लगती है। अगर आप भी अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश कीजिए जिससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पैदा न हो। क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी12 आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा जरूरी है? आइए इस विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

महसूस होती है झनझनाहट

क्या आपके शरीर में भी झनझनाहट होती है या फिर आपके हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लक्षण विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। विटामिन बी12 की डेफिशिएंसी की वजह से आपको बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है इसलिए समय रहते इस विटामिन की कमी को पहचानना बेहद जरूरी है।

चिड़चिड़ेपन को नजरअंदाज न करें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन बी12 की कमी की वजह से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। हर समय चिड़चिड़ापन या फिर उदासी महसूस होना खतरे का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको मतली, उल्टी या फिर दस्त की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने की संभावना बढ़ सकती है।

हो जाएं सावधान

कम भूख लगना, वजन घटना, मुंह या फिर जीभ में दर्द, त्वचा का पीला पड़ जाना जैसे लक्षण भी इस विटामिन की डेफिशिएंसी की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसके अलावा चीजों को याद रखने में मुश्किल का सामना करना भी खतरे का संकेत हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और बिना देरी किए किसी अच्छे डॉक्टर से जांच करा लेनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।