1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अक्सर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो डाइट में तुरंत शामिल कर लीजिए खाने की ये चीजें

अक्सर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो डाइट में तुरंत शामिल कर लीजिए खाने की ये चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 13, 2024 06:30 am IST,  Updated : Oct 13, 2024 06:30 am IST

क्या आप भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो अपने डाइट प्लान में खाने की कुछ चीजों को शामिल कीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

How to control high blood pressure?- India TV Hindi
How to control high blood pressure? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। अगर आपको भी यही लगता है कि सिर्फ दवाइयां खाकर आप अपने बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए आप अपने डाइट प्लान में कुछ नेचुरल खाने की चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं।

कैसी होनी चाहिए डाइट?

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान को पौष्टिक और संतुलित बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपनी डेली डाइट में फल, सब्जी, साबुत अनाज और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आपको सोडियम की कम मात्रा को ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

फायदेमंद साबित होंगी ये चीजें

अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को कम करना चाहते हैं तो आप एवोकाडो, कीवी और संतरे का सेवन कर सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां भी ब्लड प्रेशर पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकती हैं। पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी आपके बीपी को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहें तो दालचीनी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो सही मात्रा में मछली को भी कंज्यूम कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है कंट्रोल करना?

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। अगर हाई बीपी पर काबू नहीं पाया गया, तो आप स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हाई बीपी की समस्या को हल्के में न लेने की सलाह देते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।