1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन सी की कमी से क्या होता है? डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए

विटामिन सी की कमी से क्या होता है? डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 30, 2025 03:18 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 03:42 pm IST

क्या आप जानते हैं कि विटामिन सी की कमी की वजह से आपके शरीर पर और आपकी सेहत पर कितने सारे नेगेटिव असर पड़ सकते हैं? आइए इस विटामिन की कमी के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

विटामिन सी की कमी- India TV Hindi
विटामिन सी की कमी Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी आपकी सेहत के लिए घातक साबित हो सकती है। यही वजह है कि समय रहते डेफिशिएंसी को डिटेक्ट कर उसे दूर करना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव करने में कारगर साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन सी की कमी की वजह से किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विटामिन सी की कमी

विटामिन सी की कमी थकान और कमजोरी का मुख्य कारण हो सकती है। इस विटामिन की कमी आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। लंबे समय तक शरीर में विटामिन सी की कमी होने के कारण आप एनीमिया की चपेट में भी आ सकते हैं। इस विटामिन की कमी स्कर्वी बीमारी का कारण बन सकती है, जिसमें मसूड़ों से खून आना, दांत हिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

दूर करने का तरीका

अगर आप विटामिन सी की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में इस विटामिन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खट्टे फल, ब्रोकली, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी और कीवी में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने-पीने की चीजों का सेवन करना जरूरी है।

गौर करने वाली बात

आप इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन सी के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। विटामिन सी की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए आपको अपने डाइट प्लान को बैलेंस्ड और हेल्दी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपका खान-पान सही होगा, तो आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।