महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। आजकल महिलाएं बेबी प्लानिंग के बाद चाहकर भी कंसीव नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। प्रजनन क्षमता में सुधार और गर्भधारण के लिए योगा फायदेमंद साबित होता है। योगा के कई आसन ऐसे हैं जो कंसीव करने में मदद करते हैं और एग्स की क्वालिटी इंप्रूव करते हैं। हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए ओवरी की हेल्थ भी अच्छी होनी चाहिए। यहां हम आपको प्रेग्नेंसी जल्दी कंसीव करने के लिए 5 योगासन बता रहे हैं।
प्रेग्नेंसी जल्दी कंसीव करने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तानासन (Uttanasana)
Image Source : FREEPIKUttanasana
महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तानासन (Uttanasana) फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होता है और हार्मोंस बैलेंस में रहते हैं। रोजाना उत्तानासन (Uttanasana) करने से कंसीव करने में मदद मिलती है।
सेतुबंध सर्वांगासन (Setu Bandha Sarvangasana)
Image Source : FREEPIKSetu Bandha Sarvangasana
रिप्रोडक्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में सेतुबंध सर्वांगासन मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है, जिससे ओवरीज और यूट्रस की हेल्थ में सुधार होता है। सेतुबंध सर्वांगासन करने से फर्टिलिटी अच्छी होती है।
बालासन (Balasan)
Image Source : FREEPIKBALASAN
बालासन करने से फर्टिलिटी अच्छी होती है और स्ट्रैस भी कम होता है। इस आसन को करने से प्रजनन क्षमता (boost fertility) मजबूत होती है क्योंकि, यह ओवरीज को स्टिम्यूलेट करने का काम करता है। इसके अलावा इस आसन को करने से नींद न आने की समस्या भी दूर होती है।
पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana)
Image Source : freepikPaschimottanasana
पश्चिमोत्तानासन को करने से मन शांत होता है और मूड स्विंग की समस्या कम होती है। पश्चिमोत्तानासन से फर्टिलिटी इंप्रूव होती है। रोजाना इस आसन को करने से कंसीव करने में मदद मिलती है।
भुजंगासन (Bhujangasana)
Image Source : FREEPIKBhujangasana
भुजंगासन करने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छे से होता है, जिससे अंडाशय (Ovary) और गर्भाशय (uterus) दोनों में रक्त अच्छे से पहुंचता है। इसके साथ ही भुजंगासन से शरीर के हार्मोंस का संतुलन रहता है और तनाव कम होता है। रोजाना भुजंगासन करने से मां बनने का चांस बढ़ जाता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
यह भी पढ़ें: कमजोर किडनी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए बचाव के उपाय
पेट की गंदगी साफ कर देंगी ये 3 हर्बल टी, जानिए इन्हें रात में पीने के फायदे
बैक्टीरियल इंफेक्शन में कारगर है पुदीने जैसा दिखने वाला ये पत्ता, जान लीजिए कैसे करना है इस्तेमाल
Latest Health News