1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमजोर किडनी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए बचाव के उपाय

कमजोर किडनी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानिए बचाव के उपाय

 Published : Jul 19, 2023 09:24 am IST,  Updated : Jul 19, 2023 09:24 am IST

Sign and Symptoms of kidney disease: हमारे शरीर में किडनी छन्नी का काम करती है, जिसके रास्ते टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं। आइए जानते हैं किडनी खराब होने से क्या क्या दिक्कत आती है?

kidney disease Sign and Symptoms- India TV Hindi
kidney disease Sign and Symptoms Image Source : FREEPIK

किडनी हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को छानकर बाहर निकालने का काम करती है। कमजोर किडनी होने पर जान का जोखिम बढ़ जाता है, समय पर अगर किडनी की समस्या का पता न चले तो कई दिक्कतें सामने आती हैं। किडनी कमजोर होने से पहले शरीर में कई लक्षण दिखने लगते हैं, जिन्हें पहचानने के बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यहां हम आपको बताने वाले हैं कमजोर किडनी के लक्षण (weak kidney symptoms) और इससे बचाव के तरीके।

किडनी की समस्या को कैसे पहचाने? (What are the early warning signs of kidney)

  1. किडनी कमजोर होने पर पेशाब में कई बदलाव होने लगते हैं। पेशाब का रंग बदल जाता है और बदबू भी ज्यादा आती है। इसके साथ ही पेशाब में झाग भी बनने लगता है।
  2. किडनी की समस्या होने पर भूख कम लगती है। इसके साथ ही अक्सर जी मतलाता है और उल्टी के साथ पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।
  3. किडनी कमजोर होने पर पैरों में सूजन दिखने लगती है, वहीं कुछ लोगों के चेहरे पर आंखों के नीचे भी सूजन दिखती है।
  4. किडनी की समस्या में ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को किडनी का चेकअप जरूर करवाना चाहिए।
  5. सांस फूलने की समस्या भी किडनी कमजोर होने का लक्षण है। किडनी की समस्या होने पर फेफड़े में सूजन होने लगती है, जिससे सांस फूलती है।

किडनी मजबूत कैसे बनाएं? (How to make kidney strong)

  1. किडनी कमजोर होने पर ज्यादा प्रोटीन वाली डाइट लेने से परहेज करें। 
  2. पानी पीने की आदत डालें और रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं।
  3. खट्टे फल, ब्रोकली और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन शुरू कर दें, ये किडनी के स्वास्थ के लिए जरूरी हैं।
  4. धनिया के बीजों का सेवन करें ये किडनी से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है।
  5. अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्या में कारगर है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: पेट की गंदगी साफ कर देंगी ये 3 हर्बल टी, जानिए इन्हें रात में पीने के फायदे

बैक्टीरियल इंफेक्शन में कारगर है पुदीने जैसा दिखने वाला ये पत्ता, जान लीजिए कैसे करना है इस्तेमाल

काले रंग के ये 5 सुपरफूड्स हैं सेहत के लिए खास, खाने से पहले जानें इनके इस रंग का राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।