A
Hindi News हेल्थ किन-किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

किन-किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

क्या आप जानते हैं कि गिलोय का जूस पीने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव ही नहीं बल्कि नेगेटिव असर भी पड़ सकता है?

गिलोय का जूस पीने के साइड इफेक्ट्स- India TV Hindi Image Source : INDIA TV गिलोय का जूस पीने के साइड इफेक्ट्स

गिलोय के जूस में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि गिलोय का जूस पीना सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद होता है। कहीं आप भी इसी गलतफहमी में तो नहीं जी रहे हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ लोगों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए वरना उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आप गिलोय का जूस पी सकते है क्योंकि गिलोय के जूस में पाए जाने वाले तत्व बीपी को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है, तो आपको गिलोय का जूस पीने से बचना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह लिए बिना गिलोय के जूस को अपने डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को भी इस मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। इस तरह की परिस्थिति में खाने-पीने की किसी भी चीज को डाइट प्लान में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेने में ही समझदारी है। अगर आप ऑटोइम्यून डिजीज के मरीज हैं, तो आपको गिलोय के जूस को पीने से बचना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज

गिलोय का जूस पीने की वजह से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गिलोय का जूस पीने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपने गलत मात्रा में या फिर गलत तरीके से गिलोय का जूस पी लिया, तो आपको हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लिवर से जुड़ी बीमारी के दौरान भी गिलोय का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News