सर्दियां आने के साथ अर्थराइटिस के मरीजों की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग दर्द से परेशान हो जाते हैं। लेकिन, इसके कारणों के बारे में नहीं जानते। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सर्दियां जोड़ों में अकड़न के साथ कई समस्याओं का कारण बनती है। होता ये है कि सर्दियों में शरीर अधिक गर्मी को संरक्षित करने की कोशिश करता है और आपके शरीर के मध्य भाग में अंगों, जैसे कि आपके हृदय, फेफड़े और पाचन अंगों को अधिक ब्लड पंप करता है। इसकी वजह से आपका शरीर आपके पैरों, घुटनों, बांहों, कंधों और अन्य जोड़ों में खून पंप कम करता है। इसके अलावा भी जोड़ों में दर्द का कारण कई है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
सर्दियों मे जोड़ों में दर्द क्यों होता है?
दरअसल, सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन जाता है, जिससे जोड़ों में ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं। इससे वे क्षेत्र सख्त और ठंडे हो जाते हैं और इससे हिस्से का दर्द बढ़ता है। ऐसे में जब आप सक्रिय होते हैं या दौड़ते समय अपने पैरों के जोड़ों पर दबाव डालते हैं तो ऐसा दर्द काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन कम होने के पीछे एक कारण इस मौसम में फिजिकली कम एक्टिव रहना भी है जो कि हड्डियों के बीच मूवमेंट को कम करती है, इससे हड्डी का दर्द बढ़ता है और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
Superfood: सब्जियों की रानी है हरी गोभी ब्रोकली, फायदे जानकर खा जाएंगे चक्कर
सर्दियों मे जोड़ों में दर्द से कैसे करें बचाव?
1. वॉर्म-अप एक्सरसाइज करें
वॉर्म-अप एक्सरसाइज सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या को तेजी से कम करने में मददगार हो सकता है। क्योंकि इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और ये गर्मी पैदा करता है और जोड़ों में दर्द को रोकता है।
Image Source : socialknee_pain
2. गर्म पानी से नहाएं
गर्म पानी में नहाना जोड़ों में दर्द को कम कर सकता है। ऐसा इसलिए कि ये हड्डियों के बीच अकड़न को कम करता है और जोड़ों का आराम दिलाता है। इससे ब्लड वेसेल्स चौड़ा हो जाता है, खून का प्रवाह सही रहता है और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है।
3. एंटी इंफ्लेमेटरी चीजों का सेवन करें
एंटी इंफ्लेमेटरी चीजें जैसे हल्दी, अदरक, लौंग घी और काली मिर्च का सेवन दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। ये चीजें एनाल्जेसिक की तरह काम करते हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या को कम करते हैं। तो, सर्दियों में इन बातों का खास ख्याल रखें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News