1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Superfood: सब्जियों की रानी है हरी गोभी ब्रोकली, फायदे जानकर खा जाएंगे चक्कर

Superfood: सब्जियों की रानी है हरी गोभी ब्रोकली, फायदे जानकर खा जाएंगे चक्कर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 14, 2023 02:54 pm IST,  Updated : Nov 14, 2023 03:12 pm IST

Broccoli Benefits: ब्रोकली एक सुपरफूड है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ब्रोकली खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और मोटापा कम होता है। ब्रोकली से हड्डियों में जान आ जाती है। जानिए शरीर के लिए कितनी फायदेमंद है ब्रोकली?

Broccoli- India TV Hindi
सुपरफूड ब्रोकली Image Source : FREEPIK

Benefits Of Broccoli: हरी गोभी यानि ब्रोकली में चमत्कारी गुण पाए जाते हैं। ब्रोकली में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और जिंक होता है। इसके अलावा विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर ब्रोकली मोटापा कम करने में भी मदद करती है।

सर्दियां में गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकली का सीजन होता है। आजकल लोग सफेद गोभी की जगह हरी गोभी यानि ब्रोकली खाना ज्यादा पसंद करने लगे हैं। वैसे ब्रोकली स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद सब्जी है। इसमें सफेद गोभी से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं और इसे पचाना आसान होता है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिससे मोटापा कम होता है। वहीं कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की कमी को भी ब्रोकली पूरा करती है। विटामिन सी और जिंक से भरपूर ब्रोकली में कई दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को जरूरी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है। इसमें जिंक, सेलेनियम, विटामिन-A, C, आयरन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी ब्रोकली असरदार काम करती है। ब्रोकली में पॉलीफेनोल, क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड भी पाया जाता है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। आप ब्रोकली को सब्जी, सूप या सलाद के तौर पर डाइट में शामिल कर सकते हैं।

ब्रोकली खाने के फायदे (Benefits Of Broccoli)

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार- डायबिटीज के मरीज हरी सब्जियों में ब्रोकली भी खा सकते हैं। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। ब्रोकली खाने से वजन कम होता है जो डायबिटीज के मरीज के लिए बेहतर होता है।

इम्यूनिटी मजबूत करे- विटामिन सी और जिंक से भरपूर ब्रोकली खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। बच्चों के खाने में रोजाना ब्रोकली शामिल करनी चाहिए।

वजन घटाने में मदद करे- ब्रोकली में फाइबर, पोटेशियम और प्रोटीन काफी ज्यादा होता है। जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। सलाद या सब्जी के रूप में ब्रोकली  खाने से वजन कम होता है। अगर आप डाइटिंग पर हैं तो ब्रोकली खा सकते हैं।

लिवर को बनाए हेल्दी- ब्रोकली खाने से लिवर स्वस्थ और मजबूत बनता है। ब्रोकली में एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो लीवर को हेल्दी बनाते हैं। ठंड में ब्रोकली जरूर खानी चाहिए।

हड्डियों को दे मजबूती- ब्रोकली कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। ब्रोकली खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरा किया जा सकता है। इससे बोन्स मजबूत बनती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।