सेहतमंद रहने के लिए आजकल अपने खान-पान का खास ख्याल रखने बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग अपनी डाइट में फल जरूर शामिल करते हैं। फलों का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। हेल्दी रहने के लिए लोगों के बीच सुपरफूड्स और न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों की डिमांड काफी बढ़ गई है। इन्हीं सुपरफूड्स में से एक है ड्रैगन फ्रूट। ड्रैगन फ्रूट एक ऐसा फल है जो स्वास्थ के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई मिनरल्स होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके क्या क्या हेल्थ बेनिफिट्स हैं।
1. इम्यूनिटी बूस्टर
ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे आप संक्रमण और बीमारियों से बचे रहते हैं।
2. दिल की सेहत का ख्याल
इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक है।
3. पाचन क्रिया में सुधार
ड्रैगन फ्रूट में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। पेट की सफाई में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को सुचारू बनाता है।
4. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
इसमें नेचुरल रूप से शुगर की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। हालांकि, डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
5. खून की कमी को करे दूर
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए ड्रैगन फ्रूट एक बेहतरीन विकल्प है। आयरन के साथ इसमें विटामिन C भी होता है, जो शरीर को आयरन सोखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें
Latest Health News