1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा तेल खाना चाहिए, कौन से Oil में करनी चाहिए कुकिंग

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा तेल खाना चाहिए, कौन से Oil में करनी चाहिए कुकिंग

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 09, 2026 12:50 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 12:50 pm IST

Best Oil For High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल में तेल का परहेज करने की सलाह दी जाती है। जानिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा तेल खाना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल के लिए सबसे अच्छा तेल- India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल के लिए सबसे अच्छा तेल Image Source : FREEPIK

खराब डाइट, ज्यादा तेल और कम फिजिकल एक्टिविटी से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो लिवर से निकलता है। ये कोलेस्ट्रॉल नसों की दीवारों पर जमा होने लगता है और नसों को ब्लॉक कर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। खाने से शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल बनता है गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल, जब सैचुरेटेड फैट की मात्रा बढ़ जाती है तो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज को तेल का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कौन सा तेल खाएं?

तेल में जो फैट होता है वो गुड फैट होता है। खासतौर से सरसों के तेल में और चावल की भूसी के तेल यानि राइस ब्रान ऑयल दोनों खाना पकाने के लिए अच्छे माने जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल के मरीज के लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें दो खास पोषक तत्व कैफिक एसिड और फेरुलिक एसिड पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते हैं। सलाद या खाने की ड्रेसिंग के लिए ऑलिव ऑयल बेस्ट है। आप इसका इस्तेमाल धीमी कुकिंग के लिए भी कर सकते हैं। जैतून के तेल का इस्तेमाल वो लोग भी कर सकते हैं जिन्हें फैट से बचने के लिए कहा जाता है। 

कोलेस्ट्रॉल के लिए बेस्ट है अलसी का तेल

लेकिन बेस्ट तेल माना जाता है अलसी का तेल, इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 पाया जाता है। इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। ये हार्ट के लिए और कोलेस्ट्रॉल के लिए अमृत समान है। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें रोजाना दिन में 30,40 ग्राम अलसी का सेवन करना चाहिए। आप अलसी को सिर्फ तेल में ही नहीं बल्कि खाने और कई अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल में मूंगफली का तेल

हाई कोलेस्ट्रॉल के रोगी मूंगफली के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। पीनट ऑयल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होता है जो हार्ट के लिए फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज कम मात्रा में मूगफली का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। मूंगफली का तेल खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

कोलेस्ट्रॉल में तिल का तेल

हेल्थ एक्सपर्ट तिल के तेल को भी अच्छा मानते हैं। खासतौर से सर्दियों में खाना पकाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। तिल का तेल कोलेस्ट्रॉल फ्री और तासीर में गर्म होता है। सब्जी बनाने के लिए तिल के तेल उपयोग किया जा सकता है। करीब 1 चम्मच तिल के तेल में 5 ग्राम से ज्यादा मोनोअनसैचुरेटेड फैट, 2 ग्राम सैचुरेटेड फैट और गुड फैट पाया जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।