सोते समय कुछ बातों का ख्याल रखना आपको पेट समेत शरीर की कई बीमारियों से बचा सकता है। दरअसल, जब आप सोते हैं तो शरीर के कुछ अंगों पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ अंग दबाव में आ जाते हैं तो कुछ का काम काज प्रभावित होता है। इसलिए सोते समय आपको किस करवट होकर सोना है इस बारे में जान लेना चाहिए। तो, आइए जानते हैं बाईं ओर करवट करके क्यों सोना चाहिए। इससे शरीर को क्या फायदे (why should you sleep on your left side) मिलते हैं और किन बीमारियों से आपका बचाव होता है।
बाईं ओर करवट करके क्यों सोना चाहिए?
1. गैस और एसिडिटी के रोगी
बाईं ओर सोने से पाचन क्रिया तेजी से काम करता है और फिर जीईआरडी की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। जब कोई बाईं ओर लेटता है तो इससे गैस्ट्रिक की समस्या नहीं होती और अपच वाला खाना और खट्टा बाइल जूस लौटकर मुंह में नहीं आता है। इसके अलावा ये गैस और एसिडिटी की समस्या को भी कम करने में मददगार है। तो, इस तमाम कारणों से आपको बाईं ओर करवट करके सोना चाहिए। इसके अलावा बाईं ओर सोने से पाचन क्रिया में तेजी आती है। हमारी छोटी आंत हमारे निचले दाहिने पेट में स्थित इलियोसेकल वाल्व (esophageal valve problems) के माध्यम से अपशिष्ट को हमारी बड़ी आंत में स्थानांतरित करती है। इससे पेट दर्द में कमी आती और आंतों से जुड़ी समस्या भी परेशान नहीं करती है।
2. दिल के रोगियों को
बाईं करवट सोने से दिल पर प्रेशर कम होता है। ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और दिल की बीमारियों से बचाता है। इस करवट सोने धमनियां स्वस्थ रहती हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा अगर आप दिल के बीमारियों के रोगी हैं तो भी आपको बाईं ओर करवट करके सोना चाहिए।
Image Source : socialheart health
3. स्लीप एप्निया के मरीज
खर्राटों या स्लीप एप्निया को कम करता है। करवट लेकर सोने से आपकी जीभ आपके गले में जाने से बच जाती है और आपके वायुमार्ग को आंशिक रूप से खोल देती है। इससे स्लीप एप्निया की समस्या से बचाव होता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको बाईं ओर करवट करके सोना चाहिए। इसके अलावा पीठ दर्द और हाथों में दर्द जैसी समस्याओं से बचने के लिए भी आपको बाईं ओर करवट करके सोना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News