A
Hindi News हेल्थ गर्मियों में क्यों पीना चाहिए बेल का शरबत, सेहत को मिल सकते हैं ये जबरदस्त फायदे

गर्मियों में क्यों पीना चाहिए बेल का शरबत, सेहत को मिल सकते हैं ये जबरदस्त फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर बेल का शरबत आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बेल का शरबत- India TV Hindi Image Source : INDIA TV बेल का शरबत

दादी-नानी के जमाने से गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत पीने की सलाह दी जाती रही है। बेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। लेकिन इसके अलावा भी बेल का शरबत पीने से आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। हर रोज एक गिलास बेल का शरबत पिएं और आपको महज एक ही हफ्ते के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेंगे।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

गर्मियों में अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन बेल का शरबत पीकर आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप बेल के शरबत को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम

बेल के शरबत में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, तो आपको बेल का शरबत पीना शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा लू की समस्या से खुद को बचाए रखने के लिए भी बेल के शरबत का सेवन किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए बेल के शरबत को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

वेट लॉस ड्रिंक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल का शरबत आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकता है। इसके अलावा डायबिटीज पेशेंट्स को भी बेल का शरबत पीने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए बेल के शरबत को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News