1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए, सेहत को भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

गिलोय किसे नहीं खाना चाहिए, सेहत को भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 05, 2025 10:35 pm IST,  Updated : Jun 05, 2025 10:35 pm IST

क्या आपको भी यही लगता है कि गिलोय का सेवन करने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

गिलोय- India TV Hindi
गिलोय Image Source : SOCIAL

गिलोय में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन गिलोय का सेवन करने की वजह से कुछ लोगों की सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा मात्रा में गिलोय को कंज्यूम करने के कारण भी आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

लो ब्लड शुगर

गिलोय का सेवन करने की वजह से ब्लड शुगर लेवल कम होता है इसलिए बल्ड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर गिलोय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आपको हाइपोग्लाइसेमिया है यानी अगर आपको लो ब्लड शुगर लेवल की समस्या रहती है, तो गिलोय का सेवन करने के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह लिए गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए वरना उन्हें लेने के देने पड़ सकते हैं। इसके अलावा जो महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाती हैं, उन्हें भी गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रहे मरीजों के लिए भी गिलोय का सेवन करना खतरनाक साबित हो सकता है।

ब्लड प्रेशर के मरीज

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अक्सर गिलोय का सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि गिलोय में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है, उन्हें गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए वरना उनकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।