1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Food Safety Day 2025: खराब खाने का निवाला सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें फूड सेफ्टी से जुड़ी जरूरी बातें

World Food Safety Day 2025: खराब खाने का निवाला सेहत पर पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये बीमारियां, जानें फूड सेफ्टी से जुड़ी जरूरी बातें

World Food Safety Day 2025: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में हर 10 में से 1 व्यक्ति दूषित भोजन के कारण बीमार पड़ता है और हर दिन लगभग 16 लाख लोग खराब खाने की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम फूड से जुड़ी बीमारियों को पहचानें और खुद को उनसे सुरक्षित रखें।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2025

हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, ताकि दुनियाभर में लोगों को भोजन की स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। इस वर्ष की थीम है – "Food Safety: Science in Action", यानी  विज्ञान खाद्य सुरक्षा के केंद्र में है। यह हमें यह समझने में मदद करता है कि भोजन को असुरक्षित क्या बनाता है और हमें खाद्य जनित बीमारियों को रोकने के तरीके के बारे में मार्गदर्शन करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में हर 10 में से 1 व्यक्ति दूषित भोजन के कारण बीमार पड़ता है और हर दिन लगभग 16 लाख लोग खराब खाने की वजह से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम फूड से जुड़ी बीमारियों को पहचानें और खुद को उनसे सुरक्षित रखें।

खराब भोजन से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

  • फूड प्वाइजनिंग: यह एक आम लेकिन खतरनाक स्थिति है जो दूषित भोजन में मौजूद बैक्टीरिया या विषैले तत्वों के कारण होती है। इसके लक्षणों में उल्टी, दस्त, मतली और डिहाइड्रेशन शामिल हैं।

  • फूड इंफेक्शन: दूषित या बासी खाने के कारण शरीर में संक्रमण हो सकता है। इसमें पेट दर्द, बुखार और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हैं।

  • लिवर से जुड़ी समस्याएं: दूषित भोजन के कारण लिवर में संक्रमण हो सकता है, जिससे लिवर की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। यह स्थिति धीरे-धीरे गंभीर रूप ले सकती है।

  • नोरोवायरस और हेपेटाइटिस A: यह वायरस दूषित भोजन और पानी के जरिए शरीर में प्रवेश करता है, जिससे मौसमी वायरल इंफेक्शन और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

फूड सेफ्टी के जरूरी उपाय

  • कच्चे या अधपके खाद्य पदार्थों से बचें। मांस, अंडा या सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। खाना बनाने और खाने से पहले कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोना जरूरी है। बर्तन और किचन सतहों की सफाई करें। सीफूड, मीट और अंडे फ्रेश होने पर ही खाएं। इन चीजों को खरीदते समय उनकी ताजगी जांचना जरूरी है। फल और सब्जियों को धोकर ही उपयोग करें। खुले में रखा हुआ खाना और गंदा पानी बीमारियों को न्योता देता है इसलिए साफ और उबला हुआ पानी पिएं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Latest Health News