World health day 2023: वर्ल्ड हेल्थ डे (world health day theme 2023) का इस बार का थीम है "Health for all" यानी सबसे के लिए स्वास्थ्य। लेकिन, ये तभी संभव है जब दुनिया के तमाम लोग अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे और हेल्दी रहेंगे। लेकिन, दुनियाभर में कुछ ऐसी बीमारियां जो आपको हर दूसरे घर में मिल जाएंगी। जैसे हाई बीपी, डायबिटीज और दिल की बीमारियां। पर कभी आपने सोचा है कि इन बीमारियों की शुरुआत कहां से होती है। तो, आज हम आपको आपके शरीर के उन अंगों के बारे में बताएंगे जो दुनियाभर में कुछ बड़ी बीमारियों का कारण हैं।
1. पेनक्रियाज-Pancreas
क्या आपको पता है कि डायबिटीज क्यों होता है? दरअसल, ये पेनक्रियाज द्वारा पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करने या इसे सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाने के कारण होता है। यानी कि शुरुआत पेनक्रियाज से ही होती है जो कि ग्लूकोज को पचाने वाले हार्मोन इंसुलिन को नहीं बना पाता है। तो, इस अंग को हेल्दी रखें।
2. लिवर-Liver
लिवर से जुड़ी समस्याएं आपके शरीर को प्रभावित गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। दुनियाभर में अल्कोहल और नॉन अल्कोहलिक डिजीज से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। लिवर भोजन को पचाने और आपके शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने में मददगार है। लेकिन, इसके काम काज का खराब होना शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करता है और दुनियाभर में लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
Image Source : freepikheart_healthy
3. फेफड़े-Lungs
फेफड़ा, आपके शरीर के कुछ जरूरी अंगों में से एक है। बढ़ता प्रदूषण आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है और इसी वजह से ब्रोंकाइटिस, टीबी, अस्थमा, सीओपीडी (COPD) जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। कोरोना के बाद तो दुनियाभर में कमजोर फेफड़े से बहुत से लोग बीमार हैं।
4. दिल-Heart
दिल से जुड़ी बीमारियां, आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। युवाओं में हार्ट डिजीज बढ़ता जा रहा है। जैसे कि लोग कम उम्र में हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। साथ ही, दिल की दूसरी बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है ताकि, आप हमेशा हेल्दी रहें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News