World Parents Day 2023: जिंदगीभर हमारे माता-पिता, अपनी जरुरतों को छोड़कर हमारे लिए चीजों को जोड़ते आए हैं। उनकी एक उम्र हमें पालने और संभालने में चली गई है। ऐसे में वर्ल्ड पेरेंट्स डे पर हमें उनके बारे में सोचते हुए कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे उन तक ये बात पहुंचे कि हमें उनकी कितनी फ्रिक है और उनका होना हमारे लिए कितना जरूरी है। साथ ही उम्र बढ़ने के साथ भी हम उन्हें स्वस्थ और तंदुरुस्त देखना चाहते हैं। तो, इन बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने माता-पिता को गिफ्ट्स में ये चीजें दे सकते हैं।
अपने माता-पिता को गिफ्ट करें ये 5 Health Care Devices
1. बीपी चेक करने वाली मशीन-Blood Pressure Monitor
बीपी चेक करने वाली ये मशीन आपके पेरेंट्स के काम आ सकती है। उम्र बढ़ने के साथ दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। साथ ही हाई बीपी या फिर लो बीपी की दिक्कत कभी भी हो सकती है। ऐसे में आपके पेरेंट्स को इस मशीन की जरुरत पड़ सकती है। इसलिए, उन्हें एक ब्लड प्रेशर मॉनिटर गिफ्ट करें।
2. शुगर चेक करने वाली मशीन-Glucometers
उम्र बढ़ने के साथ शरीर की शुगर पचाने की गति भी प्रभावित हो जाती है। ऐसे में आपके पेरेंट्स डायबिटीज के मरीज हों या न हों उन्हें अपना शुगर लेवल नापते रहना चाहिए। ताकि, वो समझ सकें कि उनके शरीर का काम काज कैसा है और डाइट व लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने की जरुरत है।
3. वेट मशीन-Weighing machine
ये मशीन वैसे तो हर किसी के लिए काम की है लेकिन, बढ़ते उम्र के साथ मोटापे से बचना जरूरी है और इसके लिए अपने वेट को चेक करने रहना चाहिए। अपने पेरेंट्स को गिफ्ट में ये देना उनके लिए मोटापा से बचने में मददगार हो सकता है।
Image Source : socialsmart_watch
4. स्मार्ट वॉच- Smart Watch
स्मार्ट वॉच, अपने माता-पिता को गिफ्ट करना जरूरी है। दरअसल, स्मार्ट वॉच पहन कर वो अपने रोजाना के वॉकिंग स्टेप्स को मालूम कर सकते हैं। साथ ही जान सकते हैं कि रात में उनकी नींद कैसी होती है। उनका पल्स रेट और ऑक्सीजन कितना है। इसके अलावा इसमें फिजकल एक्टिविटी को करने के लिए अलार्म की भी सुविधा होती है।
5. ऑर्थो तकिया और चप्पल-Ortho pillow and Footwear
उम्र बढ़ने के साथ पैरों में दर्द, घुटनों में अकड़न और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये कैल्शियम की कमी या फिर अर्थराइटिस जैसी बीमारियां के कारण भी हो सकती हैं। ऐसे में ऑर्थो चप्पल पहनना आरामदेह होता है और आप अपने माता-पिता को ये गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके माता-पिता को नसों में गर्द या फिर सर्वाइकल की समस्या है तो आप उन्हें ये ऑर्थो तकिया भी गिफ्ट कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News