1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चिलचिलती गर्मी से आंखों में होने लगी है जलन? इन फल और सब्जियां को करें डाइट में शामिल, कम होगी आंखों की थकान

चिलचिलती गर्मी से आंखों में होने लगी है जलन? इन फल और सब्जियां को करें डाइट में शामिल, कम होगी आंखों की थकान

Eye Health Foods for Summer in Hindi: गर्मियों में ताजे फल और हरी सब्जियों को नियमित खाने से आंखों की जलन और थकान प्राकृतिक तरीके से कम हो सकती है।

आंखों की थकान कम करने के लिए क्या खाएं- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH/MAGNFIC आंखों की थकान कम करने के लिए क्या खाएं

गर्मियों के मौसम में तेज धूप, गर्म हवा, धूल, प्रदूषण, धूल भरी आंधियां और लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल आंखों में थकान, जलन और सूखापन बढ़ा सकता है। नई दिल्ली में स्थित डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल में कंसल्टेंट ऑप्थल्मोलॉजिस्ट, डॉ. शरण्या राव कहती हैं कि ऐसे में आंखों को प्राकृतिक रूप से राहत दिलाने में सही खानपान अहम भूमिका निभाता है। मौसमी फल और सब्जियां कुछ ऐसी होती हैं जो आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी देती हैं, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

इन फलों को करें डाइट में शामिल

  • तरबूज: तरबूज गर्मी के फलों में काफी लाभकारी माना जाता है। पानी की मात्रा इसमें बहुत अधिक होती है, जिससे शरीर और आंखें हाइड्रेट रहती हैं। विटामिन ए और लाइकोपीन भी इसमें मौजूद होते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाए रखते हैं।
  • खीरा : खीरा भी आंखों की ड्राइनेस और जलन को कम करने में काफी कारगर है। इसकी ठंडक और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों को राहत देते हैं। ये फल शरीर में नमी बनाए रखते हैं। इसीलिए लोग आंखों पर खीरे के टुकड़े रखते भी हैं।

  • आम, पपीता और खरबूज: आम, पपीता और खरबूजे में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो आंखों की थकान को कम करते हैं।

  • संतरा और मौसंबी: संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर होता है, जो आंखों की रक्त वाहिकाओं को मजबूती देता है।

इन सब्जियों को करें डाइट में शामिल:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की सेहत के लिए सहायक होते हैं।

  • गाजर-टमाटर: गाजर का नाम आंखों के लिए सबसे पहले लिया जाता है। इसका बीटा कैरोटीन शरीर में पहुंचकर विटामिन ए के सक्रिय रूप में तब्दील हो जाता है, जिससे आंखों का सूखापन और कमजोरी दूर होती है। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी आंखों की थकान हटाने में मददगार हैं।

  • शिमला मिर्च और ब्रोकली: शिमला मिर्च और ब्रोकली भी आंखों को पोषण देने के मामले में काफी उपयोगी सब्जियां हैं। पर्याप्त पानी पीना और स्क्रीन टाइम घटाना भी आंखों की हिफाजत के लिए उतना ही जरूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

Latest Health News