कई लोगों में लगातार सिरदर्द या कमजोर दृष्टि की परेशानी होती है, जिसे अक्सर लोग तनाव, स्ट्रेस से जड़कर देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ मामलों में ये लक्षण ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। डॉ. प्रवीण गुप्ता, चेयरमैन, मैरिंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन (MAIINS) बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर होने पर हमारे शरीर में कुछ गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं जिसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए
इन लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़
-
लगातार सिरदर्द: वैसे तो ज़रूरी नहीं है कि सिरदर्द का सीधा संकेत ब्रेन ट्यूमर से हो। कई बार ज़्यादा थकान तो कई बार माइग्रेन होने पर भी लगातार दिर दर्द होने लगता है। लेकिन अगर सिरदर्द लगातार हो रहा है और धीरे धीरे यह समस्या बढ़ती जाए तो एक बार डॉक्टर से ज़रूर कंसलट करना चाहिए।
-
याददाश्त में कमी: अगर दिन ब दिन याददाश्त कमजोर हो रही है। आप हर छोटी बड़ी बात को भूल जा रहे हैं तो यह सिर्फ मानसिक थकान नहीं हो सकता है। जब ब्रेन पर दबाव पड़ता है तो इस वजह से उसका सीधा असर दिमाग की कार्यक्षमता पर भी पड़ता है।
-
शरीर में सुन्नपन: अगर आपका हाथ पैर बार बार सुन्न पड़ जा रहा है, किसी भी सामान को रखने उठाने में परेशानी हो रही है या अचानक से शरीर का कोई अंग एकदम सुन्न हो जाए तो ऐसी स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इस कंडीशन को आप मामूली थकान समझकर न टालें
-
धुंधला दिखाई देना: यदि नजर कमजोर होने लगे, चीजें धुंधली दिखें या दोहरी दिखाई दें, तो इसे केवल आंखों की समस्या मानकर नहीं छोड़ना चाहिए। कुछ ब्रेन ट्यूमर दृष्टि नियंत्रित करने वाले हिस्सों को प्रभावित कर सकते हैं।
-
लड़खड़ाना: अगर चलते समय आपके पैर लड़खड़ा रहे हैं या आप अपने आप को संतुलित नहीं रख पा रहे हैं तो आप सावधान हो जाएं। अगर सीढ़ियां चलते समय आपके पैर कांप रहे हैं या आप चलते चलते गिर जाते हैं तो यह भी ब्रेन से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
डॉ. प्रवीण गुप्ता कहते हैं, “इन लक्षणों का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर है। परन्तु अगर ये लक्षणों में से कोई एक या एक से अधिक लगातार बने रहें, समय के साथ बढ़ें तो न्यूरोलॉजिस्ट से जरूर संपर्क करें। एमआरआई और अन्य चेकअप से सही कारण पता चल सकता है।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह