1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

16 फरवरी 2016: दिनभर की बड़ी खबरें

दिनभर की बड़ी खबरें

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

PM द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उठा JNU विवाद का मुद्दा

जेएनयू मुद्दे पर उठे विवाद की ध्वनि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी सुनाई दी और विपक्षी दलों ने गिरफ्तार छात्र नेता पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने के खिलाफ विचार व्यक्त किया। दूसरी तरफ सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों द्वारा की गई नारेबाजी अत्यंत आपत्तिजनक है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

केजरीवाल ने मोदी को लिखी चिट्टी, कहा- JNU को 'आतंकवाद' के अड्डे की तरह प्रस्तुत किया जा रहा है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेएनयू प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने अपने खत में कहा है कि राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा लेकिन राष्ट्रवाद की आड़ में निर्दोष को हिरासत में नहीं लेना चाहिए।

2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए DU के पूर्व प्रोफेसर एसएआर गिलानी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर एस ए आर गिलानी को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। गिलानी पर प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने का आरोप है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

उपचुनाव में सपा को करारा झटका, 3 में से दो सीटें हारीं

उत्तर प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों में आज सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (SP) को झटका लगा और उसे तीन में से दो पर हार का सामना करना पड़ा है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरण सिंघल ने बताया कि कांग्रेस ने देवबंद सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है, वहीं मुजफ्फरनगर सीट भाजपा के खाते में गई है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण, 350 किमी तक की मारक क्षमता

भारत ने स्वदेश विकसित परमाणु क्षमता संपन्न सतह से सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से मंगलवार को सफल परीक्षण किया। पढ़ने के लिए क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

सीरिया पर रूसी हमले में 50 मरे, गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति

सीरिया पर रूस द्वारा किये गये हमले में 50 लोगों की मौत के बाद वैश्विक राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है। संयुक्त राष्ट्र संघ एवं पश्चिमी देशों ने अमेरिका ने इन संदिग्ध रूसी हमलों की आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने भी इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

कैमरून सेना ने ढेर कर दिये 162 बोको हराम आतंकवादी

कैमरून की सरकार ने कहा है कि इसके सैनिकों ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर गोशी को बोको हराम से मुक्त करा लिया है। सप्ताहांत में चलाए गए इस अभियान में 162 आतंकवादी मारे गए हैं। संचार मंत्री इसा शीरोमा बकारे ने बताया कि सोमवार को कैमरून के विशेष बलों ने चरमपंथियों के कब्जे से करीब 100 लोगों को मुक्त भी कराया जिनमें कैमरूनी और नाइजीरियाई शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कैमरून सेना के दो सदस्य भी मारे गए।

मां-बाप ने शैतान बताकर बच्चे को छोड़ा, देखिये दयनीय तस्वीरें

नाइजीरिया के इस बच्चे की दशा दर्शाती एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में नजर आने वाले इस बच्चे का नाम होप है, जिसे स्थानीय लोग शैतान बताकर उस पर अत्याचार कर रहे थे। पढ़ने के लिए क्लिक करें

बिजनेस की खबरें-

वोडाफोन को इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने भेजा रिमाइंडर, 14,200 करोड़ का टैक्‍स न चुकाने पर जब्‍त होगी संपत्ति

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन को 14,200 करोड़ रुपए का टैक्‍स चुकाने के लिए रिमाइंडर भेजा है और साथ ही कहा है कि टैक्‍स न चुकाने की स्थिति में उसकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। पढ़ने के लिए क्लिक करें

खुशखबरी: इस साल पीएफ पर मिलेगा 8.80 फीसदी ब्‍याज, EPFO ने की नई ब्‍याज दर की घोषणा

पांच करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ फंड पर मिलने वाले ब्‍याज की नई दरों की घोषणा की है। इसके मुताबिक इस साल पीएफ पर 8.80 फीसदी ब्‍याज मिलेगा, जो कि पिछले साल 8.75 फीसदी था। पढ़ने के लिए क्लिक करें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

मुझे यकीन है सलमान की ‘सुल्तान’ अच्छी फिल्म होगी: आमिर

सुपरस्टार आमिर खान को अपने दोस्त एवं अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ से बहुत उम्मीदें हैं और उन्हें विश्वास है कि यह एक अच्छी फिल्म साबित होगी। फिल्म ‘नीरजा’ की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘ सलमान की फिल्में हमेशा अच्छी होती हैं। मुझे ‘सुल्तान’ से बहुत उम्मीदें हैं। मुझे यकीन है कि यह अच्छा प्रदर्शन करेगी। बाकियों की तरह मुझे भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।’ ‘दबंग’ खान ‘सुल्तान’ में एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे।

VIDEO: बहन की गोदभराई में सलमान ने किया जबर डांस

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता की गोद भराई की रस्म के मौके पर सलमान खान पूरे रंग में दिखे। मुंबई के होटल ताज में रविवार को एक खास आयोजन रखा गया था। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारें अर्पिता की खुशी का हिस्सा बनने पहुंचे। इस मौके पर मामा बनने जा रहे सलमान खान बेहद खुश नजर आ रहे आए। पढ़ने के लिए क्लिक करें

खेल की खबरें-

रोहित, कोहली, धवन नहीं, ये जिताएगा टीम इंडिया को WCT20 ख़िताब

विश्व टी20 कप बस कुछ ही दिन दूर है। इसमें भाग लेने वाले लगभग सभी देश इस महा-आयोजन के लिए ज़बरदस्त तैयारी में लगे हुए हैं। ये प्रतियोगिता भारत में खेली जानी है और टीम इंडिया ने हाल ही में इस फ़ॉर्मेट में काफ़ी ज़ोर आज़माय़श की है और नतीजे भी उत्साह वर्धक रहे हैं। पढ़ने के लिए क्लिक करें

‘अगर अफजल को शहीद कहेंगे तो हनुमनथप्पा को क्या कहेंगे’: रेसलर योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त ने अपने फेसबुक पेज पर पूछा कि अगर अफजल गुरु शहीद है तो सियाचिन में शहीद हुए लांस नायक हनुमंथप्पा को क्या कहा जाएगा। पढ़ने के लिए क्लिक करें

Latest India News