1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण, 350 किमी तक की मारक क्षमता

पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण, 350 किमी तक की मारक क्षमता

 Written By: IANS
 Published : Feb 16, 2016 04:33 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 04:35 pm IST

भुवनेश्वर: भारत ने स्वदेश विकसित परमाणु क्षमता संपन्न सतह से सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से मंगलवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह

missile- India TV Hindi
missile

भुवनेश्वर: भारत ने स्वदेश विकसित परमाणु क्षमता संपन्न सतह से सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से मंगलवार को सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम तक आयुध ले जाने में सक्षम है। इसका परीक्षण सेना ने बालासोर जिले के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से एक मोबाइल लॉन्चर की मदद से किया गया।

सेना के स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) ने नियमित परीक्षण अभ्यास के तहत यह परीक्षण किया। 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल दो तरल प्रणोदन इंजनों से संचालित होती है। यह अपने लक्ष्य को भेदने की दिशा में तेजी से बढ़ते हुए आधुनिक दिशा निर्देशन प्रणाली का इस्तेमाल करती है।

सूत्रों ने कहा कि इस मिसाइल की उड़ान अवधि 483 सेकेंड है और यह अधिकतम 43.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकती है।

सूत्रों ने कहा कि परीक्षण के लिए मिसाइलों के जखीरे में एक एक मिसाइल का चयन कर उसका परीक्षण किया गया। परीक्षण की पूरी तैयारी एसएफसी ने की तथा इसकी निगरानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया।

पृथ्वी मिसाइल को सशस्त्र सेना में साल 2003 में शामिल किया गया था। इस मिसाइल का अंतिम सफल परीक्षण बीते साल 26 नवंबर को ओडिशा के इसी परीक्षण केंद्र से किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत