1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: बहन की गोदभराई में सलमान ने किया जबर डांस

VIDEO: बहन की गोदभराई में सलमान ने किया जबर डांस

 Published : Feb 16, 2016 04:39 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 04:40 pm IST

बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता की गोद भराई की रस्म के मौके पर सलमान खान पूरे रंग में दिखे। मुंबई के होटल ताज में रविवार को एक खास आयोजन रखा गया था।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता की गोद भराई की रस्म के मौके पर सलमान खान पूरे रंग में दिखे। मुंबई के होटल ताज में रविवार को एक खास आयोजन रखा गया था। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारें अर्पिता की खुशी का हिस्सा बनने पहुंचे। इस मौके पर मामा बनने जा रहे सलमान खान बेहद खुश नजर आ रहे आए।

इसे भी पढ़े:- अर्पिता की गोद भराई में दिखीं सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड...

Lehren TV नाम से यूट्यूब पर सलमान का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वो पूरे रंग में नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी मौजूद थीं। उनके अलावा फिल्म सुल्तान में मुख्य किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, स्नेहा उलाल, वहीदा रहमान, कबीर खान, एली अवराम, शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा और बेटे के साथ दिखीं। वहीं रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया और बेटे के साथ पहुंचे। जेनेलिया देशमुख भी यहां अपना बेबी बम्प दिखाती हुई नजर आईं।

इस समारोह में जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई सितारें और पूरा खान परिवार सलमान की लाडली की खुशी में शामिल हुआ वहीं उनके भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान यहां कहीं भी नजर नहीं आए। अर्पिता की शादी नवंबर 2014 में आयुष शर्मा से हुई थी। अर्पिता की गोद भराई की पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन