1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 23 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

23 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

संसद चर्चा के लिए है, हंगामे के लिए नहीं, सदन चलने दें: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र का आगाज किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सबका साथ सबका विकास है। इसके लिए संसद का चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संसद चर्चा के लिए हंगामे के लिए नहीं. सरकार सदन को चलाना चाहती। विपक्ष को उसमें सहयोग करना चाहिए। आगे पढ़ें

JNU विवाद: आरोपी छात्रों को हाई कोर्ट से झटका, सरेंडर करने को कहा

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी छात्र उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने 2 जेएनयू छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को कल तक के लिए गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार किया। उच्च न्यायालय ने जेएनयू के दो छात्रों से अपनी पसंद के स्थान पर समर्पण करने को कहा, जिसका पुलिस ने विरोध किया। आगे पढ़ें

रोहतक में CM खट्टर से भीड़ ने की धक्का-मुक्की, दिखाए काले झंडे

हरियाणा के हिसार, हांसी और भिवानी शहरों में आज भी कर्फ्यू लगा हुआ है जबकि जाट आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से सर्वाधिक प्रभावित रोहतक जिले में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक का दौरा किया जहां हिंसक स्थिति को रोकने में पुलिस की कथित विफलता के विरोध में गुस्साए लोगों ने उनका घेराव किया। आगे पढ़ें

दिल्ली: रोहित वेमूला के लिए छात्रों का प्रदर्शन, राहुल-केजरीवाल हुए शामिल

हैदराबाद के शोधार्थी रोहित वेमुला की खुदकुशी के मामले में इंसाफ की मांग और जेएनयू संकट का विरोध करते हुए हजारों छात्र आज दिल्ली की सड़कों पर उतरे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इन छात्रों का समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचे। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

अमेरिका, रूस ने शनिवार से सीरिया में संघषर्विराम की घोषणा की

अमेरिका और रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में शनिवार से ऐतिहासिक संघर्ष विराम लागू होगा लेकिन इस संघर्षविराम में मुख्य जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल नुसरा फ्रंट शामिल नहीं हैं। पांच वर्ष से चल रहे इस संघर्ष के मुख्य विपक्षी समूह ने इस घोषणा को सशर्त मंजूरी दे दी है लेकिन इजराइल ने कहा है कि उसे इस समझौते का पालन किए जाने को लेकर संदेह है और विश्लेषकों ने सचेत किया है कि संघर्ष में किसी भी प्रकार का विराम रूस, ईरान और राष्ट्रपति बशर अल असद पर निर्भर करेगा।

साउथ चाइना सी में राडार लगा रहा चीन, कहा-US ने भी हवाई में लगाया है डिफेंस सिस्टम

साउथ चाइना सी के विवादित आइलैंड पर चीन एक पावरफुल राडार सिस्टम लगा रहा है। 'सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज' (CSIS) की लेटेस्ट सैटेलाइट इमेजेस में इसका खुलासा हुआ है। चीन ने दलील दी है कि जिस तरह अमेरिका हवाई में डिफेंस सिस्टम लगा रखा है, हम भी उसी तर्ज पर साउथ चाइना में यह काम कर रहे हैं। इस पर अमेरिका ने कहा है कि हवाई पर विवाद नहीं है, जबकि चाइना सी कंट्रोवर्शियल है।

बिजनेस की खबरें-

Budget Session Starts: बिजली की कमी चार फीसदी से घटकर 2.3 फीसदी हुई, 2018 तक सभी गांव होंगे रोशन

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरूआत हो गई है। प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि मई 2014 में नई सरकार के गठन के बाद से देश में बिजली की कमी 4 फीसदी से घट कर 2.3 फीसदी रह गई है। राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार मई 2018 तक सभी गांवों को बिजली पहुंचाने और बिजली ट्रांसमिशन सिस्टम मजबूत करने को प्रतिबद्ध है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को उचित और कॉम्पीटिटिव रेट पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए शुल्क नीति में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। आगे पढ़ें

भारी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 379 अंक और निफ्टी 125 अंक टूटा

शेयर बाजार में आज पांच सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज हुई। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली तथा घरेलू निवेशकों के बाहर रहने से सेंसेक्स 379 अंक टूट गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 125 अंक टूटकर 7,200 अंक से नीचे आ गया। बैंकों के बढ़ते एनपीए तथा बजट से पहले स्पष्टता के अभाव के कारण बाजार आज टूट गए। वहीं कच्चे तेल में गिरावट से ग्‍लोबल संकेतों ने भी बाजार को कमजोर करने में योगदान दिया। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि गत 16 फरवरी को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया गया था। इस शख्स मे सिर्फ सलमान को जान से मार देने की बात कही, उसने उन्हें मार देने की वजह नहीं बताई। आगे पढ़ें

कपिल शर्मा के नए शो पर शाहरुख, करीना के अलावा विराट कोहली और सायना नेहवाल

कपिल शर्मा के नए शो के पहले एपिसोड के लिए शाहरुख खान के शिरकत करने की खबरों के बाद अब लेटैस्ट अपडेट यह है कि इस शो के लिए करीना कपूर और अर्जुन कपूर पहला प्रोमो शूट करने वाले स्टार्स बन गए हैं। करीना कपूर और अर्जुन कपूर कपिल के इस नए शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' को प्रमोट करते नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख इस मंच पर अपनी फिल्म 'फैन' का प्रमोशन करेंगे. लेकिन करीना और अर्जुन का इस शो के पहले प्रोमो के लिए शूट किया गया है। 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो के इस साल मार्च अंत तक या अप्रेल की शुरुआत में ऑन एयर होने की उम्मीद है।

बॉबी डार्लिंग ने 15 साल छोटे लड़के से गुपचुप रचाई शादी

टेलीविजन कलाकार और ट्रांसवूमन बॉबी डार्लिंग ने भोपाल के एक बिजनेसमैन रमणीक से शादी कर ली है। उन्होंने अपने से उम्र में 15 साल छोटे रमणीक से शादी की। बॉबी डार्लिंग की उम्र 43 वर्ष है वहीं रमणीक की उम्र 28 साल है। हालांकि उन्होंने अभी शादी की खबरों के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

एशिया कप विश्व कप तैयारी के लिए अच्छा मंच: कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का कहना है कि बुधवार से शुरू हो रहा एशिया कप आने वाले टी-20 विश्व कप से पहले टीम को परखने का अच्छा मंच है। आगे पढ़ें

एशिया कप: धोनी का बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलना संदिग्ध, पीठ में खिंचाव

एशिया कप जीतने के इरादे से बांग्लादेश पहुंची टीम इंडिया को सोमवार को उस समय झटका लगा जब कप्तान धोनी की पीठ में अभ्यास के दौरान खिंचाव आ गया। अब उनका बुधवार को बांग्लादेश के साथ खेलना संदिग्ध है। आगे पढ़ें

Latest India News