1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप विश्व कप तैयारी के लिए अच्छा मंच: कोहली

एशिया कप विश्व कप तैयारी के लिए अच्छा मंच: कोहली

 Written By: IANS
 Published : Feb 23, 2016 04:51 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 04:51 pm IST

मीरपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का कहना है कि बुधवार से शुरू हो रहा एशिया कप आने वाले टी-20 विश्व कप से पहले टीम को परखने का अच्छा मंच है। एशिया

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

मीरपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली का कहना है कि बुधवार से शुरू हो रहा एशिया कप आने वाले टी-20 विश्व कप से पहले टीम को परखने का अच्छा मंच है।

एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला मेजबान बांग्लादेश से होगा। पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में हो रहा है।

कोहली ने मंगलवार को मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "विश्व कप में हालात यहां से ज्यादा अलग नहीं होंगे। हम वहां एशिया कप में भाग लेने वाली टीमों के खिलाफ कभी न कभी खेलेंगे। इसलिए विश्व कप से पहले हम जितनी टीमों के खिलाफ खेलेंगे, उतना ही हमें उन्हें समझने में आसानी होगी।"

उन्होंने कहा, "एशिया कप हमेशा से ही एक चुनौती भरा टूर्नामेंट रहा है। यह उप-महाद्वीप की टीमों के लिए एक छोटा-सा टूर्नामेंट है। यह उप-महाद्वीप की टीमों के खिलाफ अपने आप को परखने का मंच है।"

महेन्द्र सिंह धौनी के अभ्यास सत्र में चोटिल हो जाने के बाद चयनकर्ताओं ने पार्थिव पटेल को टीम में आरक्षित विकेट कीपर के तौर पर शामिल किया है।

कोहली ने इस पर कहा, "पार्थिव के आने के बाद हमें देखना होगा कि उन्हें खिलाने की स्थिति आती है या नहीं। हमें अपनी बल्लेबाज़ी क्रम के मुताबिक सबसे अच्छी टीम चुननी पड़ेगी। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल