1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

25 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

india tv- India TV Hindi
india tv

राष्ट्रीय खबरें-

#RailBudget2016: नहीं बढ़ा किराया, 400 स्टेशनों पर वाई-फाई, 2020 तक कन्फर्म टिकट

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज लोकसभा में दूसरा रेल बजट पेश किया। करीब 70 मिनट लंबे बजट भाषण में रेल मंत्री ने कई बड़े एलान किए। रेल बजट में तीन नई ट्रेन्स का ऐलान किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उनके लिए लोअर बर्थ का कोटा पचास फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब हर रेल गाड़ी में 120 लोअर बर्थस वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिजर्व रहेंगी। आगे पढ़ें

संजय ने रिहाई के बाद बच्चों को लगाया गले, बॉलीवुड ने किया Welcome

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त पुणे की यरवदा जेल से आज गुरुवार 25 फरवरी की सुबह रिहा हो गए है। गौरतलब संजय दत्‍त पुणे की यरवदा जेल में पांच साल की सजा काट रहे थे। पुणे की यरवदा जेल में संजय दत्‍त को कैदी कैदी नंबर 16656 के रुप में आम कैदी के रुप में रहे लेकिन आज गुरुवार की सुबह उनकी जिंदगी में एक नया उजाला लेकर आया। आज संजू बाबा रिहा हो गये और उनका पूरा परिवार पुणे उनकी रिहाई के समय मौजूद रहा। आगे पढ़ें

लश्कर और जैश को पाकिस्तान से मिला खुला समर्थन: सेना प्रमुख

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को खुला समर्थन दिए जाने पर आज पाकिस्तान की निन्दा की और बुराई से लड़ने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया। जम्मू कश्मीर के पंपोर में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के कुछ दिन बाद सुहाग ने पाकिस्तान पर यह कहते हुए हमला बोला कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी समूहों को हमारी पश्चिमी सीमाओं के पार से खुला समर्थन मिलता है। आगे पढ़ें

अरुणाचल के नए मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने हासिल किया विश्वासमत

अरुणाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया. विधानसभा में मौजूद कुल 58 विधायकों में से 40 विधायकों ने कलिखो के पक्ष में मत दिया। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी के आठ वफादार माने जाने वाले विधायकों ने भी कलिखो पुल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया था। आठ विधायकों का समर्थन मिलने से पुल समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई जिसमें कांग्रेस के 28, बीजेपी के 11 और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। सदन में कुल विधायकों की संख्या फिलहाल 58 है, हालांकि विधानसभा की मूल क्षमता 60 है।

मसूद अजहर के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का रुख करेगा भारत

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित कराने के पहले के प्रयास में चीन के अवरोध पैदा करने के बाद भारत ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी मांग को लेकर फिर से इस विश्व निकाय का रुख करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां कहा, ‘हम 1267 प्रतिबंध समिति का रुख करेंगे ताकि प्रतिबंध की सूची में मसूद अजहर का नाम शामिल किया जाए। यह बहुत बड़ी विसंगति है कि जैश-ए-मोहम्मद इस सूची में है लेकिन इसका नेता नहीं है।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत पहले ही संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति को उन 11 आतंकवादियों की ताजा सूची सौंप चुका है जिसमें अलकायदा, तालिबान और दूसरे संगठनों से संबंधित पाकिस्तान आधारित समूह के आतंकी शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

Facebook और ट्विटर के सीईओ को आईएस की धमकी

पिछले कुछ दिनों में इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े सोशल मीडिया एकाउंट्स स्थगित होने से इस आतंकी संगठन का स्वयंभू हैकिंग डिवीजन तिलमिला गया है। उसने एक वीडियो जारी कर फेसबुक और ट्विटर के सीईओ को चेतावनी दी है कि अगर आईएस समर्थक अकाउंट्स को ऐसे ही निशाना बनाया जाता रहा तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। आगे पढ़ें

ईरान में सलमान रूश्दी के खिलाफ 6 लाख डॉलर का नया फतवा जारी

ईरान के कट्टरपंथी मीडिया समूहों ने भारतीय मूल के विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी की हत्या के लिए ईनाम के तौर पर छह लाख डॉलर की रकम जुटाई है। यह रूश्दी के खिलाफ ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खोमेनी की ओर से फतवा जारी किए जाने के 27 साल बाद हुआ है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

Richest Indian: मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर इंडियन, अरबपतियों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर

इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका नेटवर्थ 30 फीसदी बढ़कर 26 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस तरह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं। गेट्स की नेटवर्थ 80 अरब डॉलर हैं। हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट 2016 के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 111 पर पहुंच गई है। इस तरह अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अब चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। आगे पढ़ें

Really Superb: स्कोडा ने लॉन्‍च की पहले से भी आकर्षक सुपर्ब, कीमत 22.68 लाख रुपए से शुरू

स्कोडा ने अपनी प्रीमियम सेडान नई सुपर्ब को लॉन्च कर दिया है। इसकी मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 22.68 लाख रुपए से शुरू होगी। नई स्कोडा सुपर्ब का मुकाबला ऑडी की ए-3, फॉक्सवेगन की पसाट, हुंडई की सोनाटा, टोयोटा कैमरी और होंडा की नई अकॉर्ड से होगा। नई सुपर्ब को फॉक्सवेगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। नई सुपर्ब पहले के मुकाबले ज्यादा लंबी और चैड़ी है। इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम भी बनाया गया है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

अक्षय ने ज्वॉइन किया नेवी, करेंगे देश की रक्षा !

अब एक बार फिर से अक्षय अपनी एक और फिल्म के साथ तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'रुस्तम' का पहला लुक अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है जिसमें वह एक नौसेनिक अधिकारी के अवतार में नजर आ रहे हैं। आगे पढ़ें

Happy Birthday: इनके साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहे शाहिद

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आज 35 साल के हो चुके हैं उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। साशा के नाम से फेमस हुए शाहिद पिछले साल ही दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

VIDEO: रेसलिंग के दौरान घायल हुए खली, 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण

रेसलिंग के दौरान द ग्रेट खली बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आंख के ऊपर कट लग जाने से उनका काफी खून बह गया। इसके अलावा भी खली को सिर व छाती पर कुछ गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल हुए खली को बृजलाल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कर दिया गया है। आगे पढ़ें

T-20 वर्ल्ड कप के लिये ICC मैच अधिकारियों की लिस्ट में 6 भारतीय

मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ समेत छह भारतीय अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में आईसीसी की 31 सदस्यीय प्लेइंग कंट्रोल टीम के सदस्य होंगे जिसमें पहली बार 4 महिला मैच अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। आगे पढ़ें

Latest India News