1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T-20 वर्ल्ड कप के लिये ICC मैच अधिकारियों की लिस्ट में 6 भारतीय

T-20 वर्ल्ड कप के लिये ICC मैच अधिकारियों की लिस्ट में 6 भारतीय

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2016 02:01 pm IST,  Updated : Mar 08, 2016 12:39 pm IST

ICC ने एक बयान में कहा, मजबूत प्लेइंग कंट्रोल टीम में आईसीसी मैच रैफरियों और अंपायरों की एलीट पेनल के 12 सदस्य, अंतरराष्ट्रीय अंपायरों की पेनल के 10 सदस्य और ICC एसोसिएट तथा एफीलिएट अंतरराष्ट्रीय अंपायरों की पेनल के 2 सदस्य हैं।

cricket- India TV Hindi
cricket

दुबई: मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ समेत छह भारतीय अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में आईसीसी की 31 सदस्यीय प्लेइंग कंट्रोल टीम के सदस्य होंगे जिसमें पहली बार 4 महिला मैच अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। ICC ने एक बयान में कहा, मजबूत प्लेइंग कंट्रोल टीम में आईसीसी मैच रैफरियों और अंपायरों की एलीट पेनल के 12 सदस्य, अंतरराष्ट्रीय अंपायरों की पेनल के 10 सदस्य और ICC एसोसिएट तथा एफीलिएट अंतरराष्ट्रीय अंपायरों की पेनल के 2 सदस्य हैं।

जिम्बाब्वे और हांगकांग के बीच नागपुर में आठ मार्च को होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीनाथ रैफरी होंगे। वह प्लेइंग कंट्रोल टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें अलीम दर और इयान गूड मैदानी अंपायर, मराइस इरास्मस टीवी अंपायर और रिचर्ड इलिंगवर्थ चौथे अंपायर होंगे।

8 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाले टूर्नामेंट में अंपायरों की पेनल में 2 महिला अंपायर न्यूजीलैंड की कैथलीन क्रास और आस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक भी हैं। दोनों थाईलैंड में महिला T-20 विश्व कप क्वालीफायर में भी अंपायर थी।

क्रास 16 मार्च को चेन्नई में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले महिला टीम के मैच में अनिल चौधरी के साथ अंपायरिंग करेंगी। वह आईसीसी टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला होगी। दो दिन बाद पोलोसाक मोहाली में न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले महिला टीम के मैच में विनीत कुलकर्णी के साथ अंपायरिंग करेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल