नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात दिल्ली पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी की पुष्टि की। संदीप पर रेप के अलावा करप्शन का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक संदीप ने महिला को नौकरी का लालच देकर उसके साथ रेप किया।
इन्हें भी पढ़ें
सीडी कांड: संदीप कुमार ने सरेंडर किया, महिला ने दर्ज कराई थी FIR
सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने निलंबित किया
इससे पहले संदीप कुमार ने रोहिणी स्थित डीसीपी ऑफिस में सरेंडर किया था। संदीप ने वीडियो में दिख रही महिला के सामने आने और सुल्तानपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद सरेंडर किया। सीडी में दिख रही महिला ने बताया कि वो सुल्तानपुरी की रहनेवाली है और एक साल पहले संदीप कुमार के पास राशन कार्ड बनवाने गई थी। महिला का आरोप है कि संदीप ने पूरी तैयारी पहले से कर रखी थी।
महिला का आरोप है कि उसके जाते ही संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। फिर थोड़ी देर तक महिला से बातचीत की। संदीप कहने लगा कि तुम टेंशन मत लो, राशन कार्ड मैं बनवा दूंगा। फिर संदीप ने उसे अपने पास बैठने के लिए कहा। महिला ने कहा कि उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला कि उसके साथ क्या हुआ। महिला का आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया।
देखें वीडियो
Latest India News