1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने निलंबित किया

सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने निलंबित किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2016 11:19 am IST,  Updated : Sep 03, 2016 11:19 am IST

आम आदमी पार्टी ने सेक्स सीडी सामने आने के बाद मंत्री पद से बर्खास्त किए गए संदीप कुमार को पार्टी से निकाल दिया गया है। आप ने शनिवार को संदीप कुमार को पार्टी की सदस्यता से बर्खास्त कर दिया।

sandeep kumar- India TV Hindi
sandeep kumar

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सेक्स सीडी सामने आने के बाद मंत्री पद से बर्खास्त किए गए संदीप कुमार को पार्टी से निकाल दिया गया है। आप ने शनिवार को संदीप कुमार को पार्टी की सदस्यता से बर्खास्त कर दिया। इससे पहले संदीप कुमार की सीडी सामने आते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मंत्री पद से हटा दिया था। वहीं संदीप के सीडी कांड को लेकर आप में ही अलग-अलग राय देखने को मिली।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक संदीप कुमार के आचरण से पार्टी की छवि पर असर पड़ा और पार्टी को शर्मिंदगी हुई इसलिये पार्टी से निलंबित करने के अलावा पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं बचा था। हालांकि केजरीवाल सरकार से महिला-बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को बुधवार को ही निकाल दिया था लेकिन केजरीवाल ने अपने वीडियो सन्देश में इशारा किया था कि सरकार के स्तर पर कार्रवाई के बाद पार्टी के स्तर पर भी कार्रवाई होगी।

संदीप कुमार की एक कथित सीडी न्यूज़ चैनलों के पास आई थी जिसमे वो दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए थे। हालांकि संदीप कुमार ने दावा किया था कि सीडी में दिख रहे शख्स वह नहीं कोई और है जिसकी जांच होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत